भारत में करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे समय समय पर कई बदलाव करता रहता है। इन बदलावों का उद्देश्य रेल यात्रियों को सफर के दौरान शानदार अनुभव देना है। हालांकि, रेल यात्रा करने से पहले आपको ट्रेन टिकट को बुक करना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे से जुड़ी एक खास जानकारी देने वाले हैं। क्या आपको पता है कि आप चार्ट तैयार होने के बाद भी अपने ट्रेन टिकट को कैंसिल करवा सकते हैं और आपको कैंसिलेशन पर रिफंड भी मिलता है। आईआरसीटीसी ने इस बात की जानकारी दी है कि चार्ट तैयार होने के बाद भी अगर आप टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो इस स्थिति में आप रिफंड का दावा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: अब चार्ट बनने के बाद भी टिकट कैंसिल करने पर मिलेगा रिफंड, बस करना होगा ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन