भारत में एक बड़ी आबादी ऐसे गरीब लोगों की है, जिनके सिर पर रहने के लिए छत नहीं है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को चला रही है। 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत कमजोर वर्ग को किफायती आवास प्रदान करने के लिए की गई थी। भारत में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस योजना की मदद से अपना घर बनवा रहे हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को रहने के लिए घर देना है। आप भी सरकार की इस स्कीम की मदद से अपना घर बनवा सकते हैं। हालांकि, योजना का लाभ केवल पात्र लोग ही उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको पात्रता से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Awas Yojana: क्या आप भी कर सकते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानें क्या है पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन