फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM APY: इस सरकारी योजना में करें निवेश, 60 की उम्र के बाद पति-पत्नी को हर महीने मिलेगी 5-5 हजार रुपये की पेंशन

Wed, 10 Jan 2024 02:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Get Monthly Five Thousand Rupees Pension Under This Scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

PM Atal Pension Yojana: 60 की उम्र में रिटायरमेंट लेने के बाद व्यक्ति के पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। ऐसे में उसको कई तरह की आर्थिक समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को दूसरों के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। ऐसे में अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आपको पहले से ही फाइनेंशियल प्लानिंग कर लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। सरकार की इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। इस स्कीम में निवेश करके आप 60 की उम्र के बाद के जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

PM Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Get Monthly Five Thousand Rupees Pension Under This Scheme
money new - फोटो : istock

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के बीच के लोग आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। 

PM Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Get Monthly Five Thousand Rupees Pension Under This Scheme
money new - फोटो : istock

अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश की शुरुआत करते हैं। ऐसे में जब आप दोनों की उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद दोनों लोगों को हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Get Monthly Five Thousand Rupees Pension Under This Scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock

आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। खाता खुलवाने की प्रक्रिया में आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Get Monthly Five Thousand Rupees Pension Under This Scheme
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपका बैंक खाता होना जरूरी है। अगर आपका बैंक खाता नहीं है। ऐसे में आप स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed