फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी गाड़ी खरीदने जा रहे हैं? जानिए 1 मिनट में एक्सीडेंट हिस्ट्री चेक करने के आसान तरीके

Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

Second Hand Car Check: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग जब सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी एक्सीडेंट हिस्ट्री नहीं चेक करते हैं, और बाद पता चलता है कि गाड़ी में काफी खराबी है। इसलिए अगर कोई सेकेंड हैंड कार खरीदने की योजना बना रहा है तो गाड़ी की एक्सीडेंट हिस्ट्री जरूर चेक करनी चाहिए। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Planning to Buy a Used Car? Know How to Check Accident History in Just 1 Minute in hindi
पुरानी गाड़ी एक्सीडेंट हिस्ट्री - फोटो : AI

Used Car Accident History: अगर आप पुरानी यानी सेकंड हैंड कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ उसकी चमक और इंजन की आवाज देखकर सौदा न करें। कई बार विक्रेता गाड़ी के बड़े हादसों की बात छिपा लेते हैं और नई पेंटिंग कराकर उसे अच्छी स्थिति में बेच देते हैं। ऐसी एक्सीडेंटल गाड़ी को खरीदना न सिर्फ पैसों की बर्बादी है, बल्कि आपके और आपके परिवार के सफर के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।



आज के डिजिटल दौर में किसी भी वाहन की एक्सीडेंटल हिस्ट्री और पुराना रिकॉर्ड पता करना बेहद आसान हो गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं वे आसान तरीके, जिनसे आप महज 1 मिनट में गाड़ी का सच जान सकते हैं।

Planning to Buy a Used Car? Know How to Check Accident History in Just 1 Minute in hindi
एमपरिवहन एप और चालान पोर्टल से जांचें - फोटो : Adobe Stock

एमपरिवहन एप और चालान पोर्टल से जांचें

  • सबसे पहले अपने फोन में एमपरिवहन एप डाउनलोड करें और गाड़ी का नंबर डालें।
  • अगर गाड़ी का कोई पुलिस चालान या एक्सीडेंट से जुड़ा कोर्ट केस पेंडिंग होगा, तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
Planning to Buy a Used Car? Know How to Check Accident History in Just 1 Minute in hindi
इंश्योरेंस क्लेम हिस्ट्री और एनसीबी से जानें सच - फोटो : Adobe Stock

इंश्योरेंस क्लेम हिस्ट्री और एनसीबी से जानें सच

  • गाड़ी के पुराने इंश्योरेंस पेपर जरूर चेक करें।
  • अगर कार का कोई बड़ा क्लेम लिया गया होगा, तो उसका नो क्लेम बोनस शून्य होगा।
  • आप इंश्योरेंस कंपनी की हेल्पलाइन पर वाहन नंबर देकर भी क्लेम हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Planning to Buy a Used Car? Know How to Check Accident History in Just 1 Minute in hindi
आधिकारिक सर्विस सेंटर से निकालें सर्विस रिकॉर्ड - फोटो : Freepik

आधिकारिक सर्विस सेंटर से निकालें सर्विस रिकॉर्ड

  • गाड़ी जिस कंपनी की है, उसके नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाएं।
  • वहां वाहन नंबर दर्ज कराते ही आपको पूरे मेंटेनेंस और बॉडी रिपेयर का डेटा मिल जाएगा।
  • बड़े हादसों के बाद पार्ट्स बदलने का पूरा विवरण सर्विस हिस्ट्री में दर्ज रहता है।
विज्ञापन
Planning to Buy a Used Car? Know How to Check Accident History in Just 1 Minute in hindi
बॉडी पैनल और डेंटिंग-पेंटिंग की भौतिक जांच - फोटो : Freepik
बॉडी पैनल और डेंटिंग-पेंटिंग की भौतिक जांच
  • गाड़ी को दिन की रोशनी में ध्यान से देखें।
  • अगर किसी दरवाजे, बोनट या चेसिस के पेंट का रंग बाकी बॉडी से थोड़ा अलग लगे, तो समझ जाएं कि उस हिस्से का दोबारा काम हुआ है।
  • चेसिस और पिलर पर वेल्डिंग के निशान एक्सीडेंट की साफ गवाही देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed