फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plane Bird Strike Test: क्यों हवाई जहाज के टर्बाइन इंजन में डाला जाता है जिंदा मुर्गा? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Wed, 18 Jun 2025 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

Airplane Engine Fact: जब भी किसी प्लेन को अपनी यात्रा पर जाना होता है, तो उससे पहले उसके इंजन की जांच की जाती है। ये सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी होता है।

विज्ञापन
Plane Engine Fact: Why Are Live Chickens Thrown Into Jet Turbines Know Reason
हवाई जहाज में जिंदा मुर्गा डालने के पीछे क्या है वजह? - फोटो : Adobe Stock

Airplane Bird Strike Test Details In Hindi: जब भी किसी हवाई जहाज को उड़ान भरनी होती है तो उससे पहले उसको कई टेस्ट से गुजरना पड़ता है। ये टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही किसी प्लेन को उड़ान की इजाजत दी जाती है। वहीं, अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट के साथ जो हुआ उसने लगभग हर व्यक्ति के मन में डर बैठा दिया है।

ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब

सवाल हवाई जहाज के सेफ्टी टेस्ट पर भी खड़ा हो रहा है? ऐसे में क्या आप चिकन गन टेस्ट के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें जिंदा मुर्गे को प्लेन के टर्बाइन इंजन में डाला जाता है। तो चलिए जानते हैं क्यों हवाई जहाज के टर्बाइन इंजन में जिंदा मुर्गा डाला जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Plane Engine Fact: Why Are Live Chickens Thrown Into Jet Turbines Know Reason
हवाई जहाज में जिंदा मुर्गा डालने के पीछे क्या है वजह? - फोटो : Adobe Stock

क्यों डाला जाता है प्लेन के टर्बाइन इंजन में मुर्गा?

  • जब भी कोई हवाई जहाज एक तय ऊंचाई पर उड़ रहा होता है तो उसमें किसी पक्षी या चिड़िया के टकराने या फंसने की संभावनाएं काफी ज्यादा होती हैं। वहीं, ऐसी घटनाएं भी होती रहती हैं। समझिए कि अगर कोई चिड़िया या कोई पक्षी प्लेन की विंड शील्ड यानी सामने के शीशे से टकरा जाए या इंजन में घुस जाए तो इससे प्लेन को नुकसान पहुंच सकता है और कई बार प्लेन दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाता है। इसलिए ही प्लेन के टर्बाइन इंजन में जिंदा मुर्गा डाला जाता है।
Plane Engine Fact: Why Are Live Chickens Thrown Into Jet Turbines Know Reason
हवाई जहाज में जिंदा मुर्गा डालने के पीछे क्या है वजह? - फोटो : Adobe Stock

किया जाता है चिकन गन टेस्ट

  • प्लेन जब हवा में तेज रफ्तार से उड़ता है तो उससे कोई चिड़िया या पक्षी टकराने पर प्लेन को क्या नुकसान होगा। ये जानने के लिए चिकन गन टेस्ट किया जाता है और इस टेस्ट से ही पता चलता है कि प्लेन सुरक्षा की दृष्टि से उड़ान के लिए तैयार है या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Plane Engine Fact: Why Are Live Chickens Thrown Into Jet Turbines Know Reason
हवाई जहाज में जिंदा मुर्गा डालने के पीछे क्या है वजह? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके लिए चिकन गन मशीन (हवा की तोप जो Compressed Air Cannon होता है) से प्लेन के टर्बाइन इंजन में, विंडशील्ड में और विंग में जिंदा मुर्गे को उस रफ्तार से दागा जाता है जितनी रफ्तार से असली पक्षी उड़ते हुए हवा में प्लेन से टकरा सकता है।
विज्ञापन
Plane Engine Fact: Why Are Live Chickens Thrown Into Jet Turbines Know Reason
हवाई जहाज में जिंदा मुर्गा डालने के पीछे क्या है वजह? - फोटो : Adobe Stock

इसलिए डाला जाता है जिंदा मुर्गा

  • इसके बाद ये देखा जाता है कि इस मुर्गे से प्लेन को कितना नुकसान पहुंचा है। क्या प्लेन उड़ने की स्थिति में है या नहीं है? क्या मुर्गा इंजन के अंदर तक पहुंच गया है और क्या इंजन को नुकसान पहुंचा है आदि? ऐसे में समझा जा सकता है कि ये टेस्ट कितना जरूरी होता है। इसमें जिंदा मुर्गे का इस्तेमाल इसलिए होता है क्योंकि जिंदा मुर्गे का मास, पंख और उसके टिशु से ही बर्ड हिट से होने वाले नुकसान का पता लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed