फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या पिता की संपत्ति पर बेटा और बेटी दोनों का बराबर अधिकार होता है? जानिए क्या कहता है नियम

Tue, 08 Aug 2023 10:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Pita ki sampatti me beti ka adhikar Know property rights of women in india
Pita ki sampatti me beti ka adhikar - फोटो : Social Media

Pita ki sampatti me beti ka adhikar: बीते हजारों वर्षों से भारत एक पुरुष प्रधान देश रहा है। हालांकि, साल 1947 में आजादी के बाद देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कानूनी प्रावधान किए गए। इसके अलावा महिलाओं के लिए कई विशेष अधिकारों को भी संविधान में जोड़ा गया ताकि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। वहीं संपत्ति को लेकर स्त्रियों को क्या अधिकार दिए गए हैं? इसको लेकर कई लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या पिता की संपत्ति पर बेटियों का अधिकार भी बराबर होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 में संशोधन करके बेटियों को भी प्रॉपर्टी में बराबरी का अधिकार दिया गया था। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इन्हीं कानूनों और अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Pita ki sampatti me beti ka adhikar Know property rights of women in india
Pita ki sampatti me beti ka adhikar - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर बिना वसीयत के पिता की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उनके द्वारा स्वयं अर्जित संपत्ति पर बेटों के साथ-साथ बेटियों का भी समान हक होता है। 

Pita ki sampatti me beti ka adhikar Know property rights of women in india
Pita ki sampatti me beti ka adhikar - फोटो : Istock

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के मुताबिक एक बेटी के पास पिता की संपत्ति पर समान अधिकार है। वहीं बेटी के वैवाहिक स्टेटस से उसके पिता की संपत्ति के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pita ki sampatti me beti ka adhikar Know property rights of women in india
Pita ki sampatti me beti ka adhikar - फोटो : i stock

आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि अगर संपत्ति महिला को माता पिता से विरासत में मिली है। वहीं अगर महिला के बच्चे नहीं होते हैं। इस स्थिति में यह प्रॉपर्टी पिता के उत्तराधिकारियों को मिल जाती है।

Bike Tips: बीच रास्ते पर बाइक का पेट्रोल हो जाए खत्म, तो बिना धक्का मारे ऐसे स्टार्ट करके ले जाएं पेट्रोल पंप

विज्ञापन
Pita ki sampatti me beti ka adhikar Know property rights of women in india
Pita ki sampatti me beti ka adhikar - फोटो : i stock

इसके अलावा धारा 15(2) बी के अनुसार यदि महिला को संपत्ति पति या उसके ससुर से मिली है। ऐसे में बच्चों की अनुपस्थिति में प्रॉपर्टी पति के उत्तराधिकारियों को मिलती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed