Activate UAN Number Process: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ा तबका नौकारीपेशा वाला है। वहीं, अपनी आजीविका चलाने के लिए काम करना भी जरूरी है। दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनको सरकार की तरफ से एक विशेष सुविधा दी जाती है और वो है पीएफ खाते की। कर्मचारी की हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट निकालकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और उतना ही पैसा कंपनी को भी जमा करना होता है। साथ ही इस पर सालाना ब्याज भी मिलता है, जिसके बाद कर्मचारी अपनी नौकरी के बीच में या सर्विस खत्म होने के बाद पीएफ के पैसे को निकाल सकता है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि नौकरी छोड़ने से पहले आपको अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट करवा लेना चाहिए। वरना आपको पीएफ के पैसे निकालने में खासी दिक्कत आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आप अपने यूएएन नंबर को कैसे एक्टिवेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"655f278abb5d4667400be379","slug":"pf-withdrawal-tips-how-to-activate-your-uan-number-for-pf-withdrawal-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: नौकरी छोड़ने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना पीएफ के पैसे निकालने में आ सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: नौकरी छोड़ने से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना पीएफ के पैसे निकालने में आ सकती है दिक्कत
Thu, 23 Nov 2023 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Istock
ऐसे करवा सकते हैं अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट:-
स्टेप 1
- अगर आपने भी अब तक अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है, तो नौकरी छोड़ने से पहले इस काम को जरूर करवा लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप देखेंगे, तो आपको नीचे की तरफ 'Important Links' वाला सेक्शन दिखेगा
- इसमें आपको 'Activate UAN' के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आप देखेंगे कि आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
- अब आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
- अगर यूएएन नंबर नहीं है, तो आप मेंबर आईडी भी भर सकते हैं
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, नाम और जन्मतिथि जैसी चीजें भरनी है
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको यहां पर अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो
- फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें
- इसके बाद सहमति पर क्लिक करें और 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।