Electricity Saving Tips in Winter: सर्दियों में मौसम ठंडा हो जाता है, लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन ये ठंड इतनी ज्यादा होती है कि लोगों को इससे बचने के लिए मोटे कपड़े पहनने पड़ते हैं। यही नहीं, सर्दी में पानी भी इतना ठंड़ा हो जाता है कि लोगों को गर्म पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके लिए कई लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि नहाने से लेकर कपड़े और बर्तन धोने के लिए गर्म पानी मिल सके। वहीं, जब गीजर चलता है तो बिजली का बिल भी बढ़ता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण ये बिजली का बिल और ज्यादा भी आ सकता है। इसलिए गीजर चलाने के बाद भी अगर आप बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"655f1afa24ccf7b2640b39ae","slug":"how-to-reduce-electricity-bill-while-using-geyser-in-winter-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है बिजली का बिल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है बिजली का बिल
Thu, 23 Nov 2023 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
गीजर चलाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीजर चलाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान, बिजली का बिल हो सकता है कम:-
नंबर 1
- जब जरूरत होती है तो लोग गीजर चलाते हैं, लेकिन लोग इस्तेमाल होने के बाद गीजर को बंद करना भूल जाते हैं। इससे ये चलता रहता है और बिजली का बिल बढ़ता रहता है। हालांकि, अब गीजर में ऑटोकट का फीचर आता है, जो पानी गर्म होने पर खुद बंद हो जाता है। पर पुराने गीजर में ये फीचर नहीं होता, इसलिए आपको गीजर का इस्तेमाल करने के बाद इसे बंद कर देना चाहिए।
गीजर चलाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके बिजली का बिल ज्यादा आता है, तो आप एक लिमिट सेट कर सकते हैं कि आपको हर महीने कितने यूनिट खर्च करने हैं। इसके लिए आपको गीजर को उसी हिसाब से चलाना पडे़गा, जिससे आपके द्वारा सेट किए गए यूनिट के अंदर ही बिजली का बिल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीजर चलाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
- वहीं, दूसरी तरफ अगर आप इस बार नया गीजर खरीद रहे हैं, तो यहां भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे होगा ये कि आपका बिजली का बिल कम आने में मदद मिलेगी। जैसे- 5 स्टार वाला ही गीजर खरीदने से बिजली का बिल कम आने में काफी मदद मिलती है। अगर आप ऑनलाइन गीजर खरीद रहे हैं, तो रेटिंग और रिव्यू देखना न भूलें।
विज्ञापन
गीजर चलाते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
- आप नया गीजर खरीदते समय ध्यान रखें कि हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही खरीदें। इससे एक बार पानी गर्म करने पर इसमें लगभग 3-4 घंटे तक पानी गर्म रहता है, जिससे बार-बार गीजर नहीं चलाना पड़ता और इसका सीधा असर बिजली के बिल पर नजर आता है।