PF Withdrawal Rule: अपनी आजीविका चलाने के लिए कौन अपना बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको सैलरी के अलावा एक सुविधा और मिलती होगी? और वो है पीएफ की। दरअसल, नियमों के मुताबिक जो लोग नौकरी करते हैं उनका पीएफ खाता खोला जाता है। इस खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इस पैसे पर सरकार ब्याज भी देती है। फिर आप नौकरी पूरी होने के बाद इस पैसे को निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप नौकरी के बीच में भी आप अपने पीएफ खाते में से पैसे निकाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप किन कारणों की वजह से और कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
PF: किन कारणों से निकाला जा सकता है नौकरी के बीच में पीएफ? यहां जानें
नौकरी के बीच में इन कारणों से पीएफ खाते से निकाल सकते हैं पैसे:-
अगर आप भी नौकरी के बीच में अपने पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए कामों के लिए निकाल सकते हैं...
- बीमारी के कारण
- प्राकृतिक आपदाओं के कारण
- घर/फ्लैट/निर्माण की खरीद
- प्रमोटर से आवास/फ्लैट की खरीद
- आवास गृह के निर्माण के लिए स्थल की खरीद
- उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए
- मकान का निर्माण
- बिजली कटौती के कारण
- शादी के लिए
- मकान में परिवर्धन/परिवर्तन
- नॉन रिसिप्ट ऑफ वेगेज (> दो महीने)
- एजेंसी से साइट के अधिग्रहण सहित
ऐसे निकाल सकते हैं एडवांस पीएफ:-
स्टेप 1
- अगर आप भी नौकरी के बीच में पीएफ निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
- यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन कर लें
- फिर यूएएन वाले ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें
स्टेप 2
- इसके बाद नीचे क्लेम पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी बैंक खाते संख्या डालनी है और वेरिफाई करवानी है
- फिर एडवांस फॉर्म चुनें और पैसे निकालने का कारण भी
- कितने पैसे चाहिए वो भरें जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इसके बाद सबमिट कर दें।