{"_id":"66dea22d06a7b187070e4605","slug":"ppf-vs-fd-know-which-scheme-is-best-for-investment-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PPF Vs FD: पीपीएफ या बैंक एफडी? जानिए कहां निवेश करने पर मिलता है आपको ज्यादा फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PPF Vs FD: पीपीएफ या बैंक एफडी? जानिए कहां निवेश करने पर मिलता है आपको ज्यादा फायदा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
PPF Vs FD
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PPF Vs FD: देश में कई लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए ये लोग बचत के पैसों को अपनी पसंद की निवेश योजनाओं में इन्वेस्ट करते हैं। देश में पीपीएफ और फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम काफी लोकप्रिय निवेश योजनाएं हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने बचत के पैसों को निवेश करते हैं। पीपीएफ और फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों ही योजनाओं में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं।
इन दोनों स्कीम्स की खास बात यह है कि इनमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि पीपीएफ या बैंक एफडी दोनों में किस जगह निवेश करना चाहिए और कहां निवेश करने पर आपको फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं -
2 of 5
PPF Vs FD
- फोटो : Istock
पीपीएफ में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं बैंक एफडी में अधिकतम कितनी भी राशि का निवेश किया जा सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
3 of 5
PPF Vs FD
- फोटो : Istock
वहीं अलग-अलग बैंकों की एफडी की ब्याज दर भी अलग-अलग होती है। आमतौर पर यह ब्याज दर 5 से लेकर 7 प्रतिशत की बीच होती है। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। वहीं आप 15 सालों के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इसे पांच-पांच सालों के लिए दो बार आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PPF Vs FD
- फोटो : Istock
इसके अलावा आप बैंक एफडी में 7 दिनों से लेकर दस सालों तक निवेश कर सकते हैं। बैंक एफडी से मिलने वाला रिटर्न टैक्स के दायरे में आता है। वहीं पीपीएफ से जो रिटर्न आपको मिलता है उस पर कोई टैक्स नहीं लगता है। पीपीएफ स्कीम में आपको प्री मैच्योरिटी निकासी की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
PPF Vs FD
- फोटो : Istock
अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो पीपीएफ आपके लिए एक अच्छी निवेश योजना है। अगर आप छोटी समय अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।