अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए कई ऐसे काम होते हैं जो करने जरूरी हो जाते हैं। नौकरी के दौरान लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसमें से कुछ कंपनी की तरफ से तो कुछ सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के हिसाब से मिलती है। जैसे- पीएफ की सुविधा। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी करने वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ति का पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें हर महीने सैलरी का एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है, और ईपीएफओ द्वारा इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वैसे तो इसमें जमा पैसे को आप पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में पैसों की जरूरत है तो आप इस पैसे को निकाल सकते हैं और ये महज 3 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6257eae90cfd11117f484c69","slug":"pf-money-will-now-be-transferred-to-your-bank-account-in-1-hour-instead-of-3-days-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: नौकरी के बीच में निकालना चाहते हैं पीएफ का पैसा? तो इस सरल तरीके से 3 दिन में पाएं बैंक खाते में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: नौकरी के बीच में निकालना चाहते हैं पीएफ का पैसा? तो इस सरल तरीके से 3 दिन में पाएं बैंक खाते में
Fri, 15 Apr 2022 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Apr 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
इतने दिन में मिल जाएगा एडवांस पैसा
- आप अगर अपने पीएफ खाते में से पीएफ का पैसा एडवांस निकाल रहे हैं, तो आपको ये पैसे लगभग 72 घंटे में यानी 3 दिन में मिल जाते हैं। बस आपको इसके लिए कोविड एडवांस वाला विकल्प चुनना होता है, क्योंकि ईपीएफओ द्वारा कोरोना काल में लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए ये चलाया गया है।
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं एडवांस पीएफ का पैसा:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएफ का एडवांस पैसा निकालना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको यूएएन नंबर और अपना पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन सर्विसेज फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी वाले ऑप्शन को चुनें।
विज्ञापन
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है
- फोटो : i stock
स्टेप 3
- फिर आपको पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते का अकाउंट नंबर वेरिफाई करवाना है। इसके बाद आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करना है और 'प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम' को चुनना है।