PF Balance Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के बारे में तो आप जानते ही होंगे? और अगर आप नौकरीपेशा हैं तो फिर आप समझ सकते हैं कि पीएफ के जरिए कैसे आपकी आर्थिक मदद हो सकती है। नियमों के मुताबिक, जिन कंपनियों के कर्मचारियों का पीएफ कटता है, उनको इस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। दरअसल, पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर पीएफ खाते में जमा किया जाता है। पर यहां पर सवाल ये उठता है कि क्या आप जानते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर भी रही है या नहीं? शायद नहीं, तो ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे ये जान सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या फिर नहीं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6405ad5c79c4a4b00c05b599","slug":"pf-balance-how-to-check-if-your-employer-is-paying-your-epf-contribution-forward-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF: आपके खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पीएफ के पैसे या नहीं? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF: आपके खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पीएफ के पैसे या नहीं? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक
Mon, 06 Mar 2023 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पैसे या नहीं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पैसे या नहीं?
- फोटो : istock
घर बैठे इस सरल तरीके से जान सकते हैं आप:-
स्टेप 1
- अगर आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ये पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
पीएफ खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पैसे या नहीं?
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- आप जैसे ही ईपीएफओ की इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो यहां आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको अपना पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पैसे या नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- लॉगिन करने के बाद आपको यहां 'View' वाले सेक्शन में जाकर चौथे नंबर पर दिए हुए 'पासबुक' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको फिर से अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर पासबुक वाले सेक्शन में लॉगिन करना है
विज्ञापन
पीएफ खाते में कंपनी हर महीने जमा कर रही है पैसे या नहीं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको उस मेंबर आईडी को सेलेक्ट करना है, जिस कंपनी के बारे में चेक करना है
- फिर आप यहां पर जाकर ये देख सकते हैं कि आपकी कंपनी कौन से महीने में पैसे जमा किए और कौन से महीने में नहीं
- यहां आप मिले हुए ब्याज और पीएफ खाते से निकाले गए पैसों की जानकारी ले सकते हैं।