फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: आपकी कंपनी तो नहीं कर रही आपके साथ धोखा? ऐसे करें चेक पीएफ खाते में हर महीने जमा हो रहे हैं पैसे या नहीं

Fri, 18 Jul 2025 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

PF Ka Balance Kaise Check Karein: अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आपको ये पता होना चाहिए कि आपके पीएफ खाते में आपकी कंपनी हर महीने पैसे जमा कर भी रही है या नहीं।

विज्ञापन
PF Account Check How to Track Monthly Deposits and Confirm Employer Compliance EPFO updates in Hindi
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

PF Account Balance Check: जो लोग भी भी नौकरी करते हैं, वे अपनी सैलरी को लेकर बड़ी उम्मीद में रहते हैं। सैलरी समय पर आए, हर साल समय पर सैलरी बढ़ जाए, सैलरी इतनी हो कि आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा कल के लिए भी कुछ बचत हो सके आदि। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उनके नियमों के तहत पीएफ खाते भी खोले जाते हैं जिसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से कुछ पैसे जमा किए जाते हैं।

साथ ही उतने ही पैसे कंपनी को भी कर्मचारी के पीएफ खाते में अपनी तरफ से जमा करवाने होते हैं और फिर ईपीएफओ सालाना जमा कुल पैसे पर ब्याज भी देता है। ऐसे में नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर या नौकरी छोड़ने के बाद आप अपने पीएफ के पैसे को निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में ये पैसे जमा कर भी रही है या नहीं? ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...

PF Account Check How to Track Monthly Deposits and Confirm Employer Compliance EPFO updates in Hindi
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे कर सकते हैं चेक?

  • दरअसल, कंपनी की ये जिम्मेदारी बनती है कि जो पैसे वो कर्मचारी की सैलरी से पीएफ के नाम पर काट रही है और जो पैसे कंपनी को अपनी तरफ से कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करने हैं, उसे वो समय पर जमा करे। ऐसे में आप अपनी पीएफ की पासबुक चेक कर ये पता लगा सकते हैं कि आपकी कंपनी आपके पीएफ के पैसे जमा कर रही है या नहीं।
PF Account Check How to Track Monthly Deposits and Confirm Employer Compliance EPFO updates in Hindi
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं पासबुक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये जानना है कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में आपके हिस्से के पैसे जमा कर रही है या नहीं, तो आप अपनी पासबुक चेक कर ये जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Account Check How to Track Monthly Deposits and Confirm Employer Compliance EPFO updates in Hindi
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर जाकर आपको पहले अपना यूएएन नंबर भरना है
  • फिर आपको पासवर्ड दर्ज करना है और इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करना है
  • अब ये लॉगिन हो जाएगा तो यहां पर आपको कई सार सेक्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर 'Passbook' वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PF Account Check How to Track Monthly Deposits and Confirm Employer Compliance EPFO updates in Hindi
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3 

  • इसके बाद अगर आपके एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट है तो अपनी लेटेस्ट वाली मेंबर आईडी (जिससे वर्तमान वाली कंपनी लिक हो) चुनें
  • अब आप देखेंगे तो आपको नीचे की तरफ अपनी पासबुक दिखेगी
  • इसमें आपको अपना कुल मौजूदा बैलेंस दिखेगा और साथ ही हर महीने आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हुए या नहीं हुए हैं, ये भी आप देख सकते हैं
  • आपको सालाना कितना ब्याज मिला है आदि, आप ये सब अपनी पासबुक में चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed