टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ लुटपाट से जुड़ी एक घटना सामने निकलकर आ रही है। दोनों लोग अपनी 8वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए इटली में गए हुए थे। वहीं पर चोरों ने इनकी कार से पासपोर्ट और दस लाख रुपये चुरा लिए। दोनों लोग इस घटना के बाद काफी परेशान हैं। इसको लेकर दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी है। अक्सर कई यूट्यूब ब्लॉगर्स के साथ भी इस तरह की घटना सामने निकलकर आती है, जहां सफर करते समय उनका पासपोर्ट खो जाता है या चोरी हो जाता है। पासपोर्ट काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी देश में सफर करते समय अगर आपका पासपोर्ट चोरी हो जाता है इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप दूसरे देशों में सफर करते समय अपने पासपोर्ट को सुरक्षित रख सकते हैं।
Passport: विदेश में कर रहे हैं सफर, तो ऐसे रखें अपने पासपोर्ट को सुरक्षित वरना आ सकती हैं दिक्कतें
ट्रैवल करते समय आपको अपने पासपोर्ट को अपने साथ रखना चाहिए। सफर करते समय अपने पासपोर्ट को पैंट या शर्ट की जेब में न रखें उसे आप बैग के अंदर कैरी करके रख सकते हैं।
AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर अपने पासपोर्ट को कैरी करके चल रहे हैं, तो उसे जिस बैग में रखे हैं उस पर विशेष ध्यान दें। आपको अपने पासपोर्ट को किसी अजनबी को नहीं देना चाहिए।
APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
इसके अलावा यात्रा करने से पहले अपने पासपोर्ट की स्कैन कॉपी बनाकर अलग-अलग जगहों पर संभालकर रख लें। इसे आप क्लाउड स्टोरेज और ईमेल पर संभालकर रख सकते हैं।
Passport: विदेश में सफर करते समय चोरी हो गया है पासपोर्ट, तो तुरंत करें ये काम
अगर सफर करते समय आपका पासपोर्ट चोरी हो जाता है। इस स्थिति में आपको उस देश के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने देश के दूतावास में जाकर संपर्क करना चाहिए।
Indian Railways: घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्या है तरीका