फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में यात्री ने जबरदस्ती कब्जा कर ली है आपकी सीट? बहस करने के बजाय ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई

Sun, 27 Sep 2026 02:41 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

Train Seat Occupied Unauthorized Passenger Complaint: अक्सर ऐसा होता है कि यात्रा के दौरान कुछ लोग दूसरे के सीट पर कब्जा कर लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसे स्थिति में बहुत से यात्री घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप इस स्थिति में क्या-क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन
Passenger Occupied Your Train Seat Unlawfully File Instant Complaint Without Argument in hindi
ट्रेन सीट कब्जा शिकायत प्रक्रिया - फोटो : AI

अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान कई बार कंफर्म टिकट होने के बावजूद भी यात्रियों को अपनी ही आवंटित सीट पर बैठने के लिए परेशान होना पड़ता है। कोई अन्य यात्री या बिना टिकट व्यक्ति जबरन आपकी सीट पर कब्जा जमाकर बैठ जाता है और हटने से साफ मना कर देता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग बहस या कहासुनी में समय बर्बाद कर देते हैं, जिससे यात्रा का माहौल खराब हो जाता है।



रेलवे के नियमों के मुताबिक, आपको किसी से झगड़ा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर बैठे या अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही डिजिटल माध्यमों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Passenger Occupied Your Train Seat Unlawfully File Instant Complaint Without Argument in hindi
सबसे पहले कोच में मौजूद टीटीई से करें संपर्क - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले कोच में मौजूद टीटीई से करें संपर्क

  • अगर आपकी सीट पर कोई दूसरा व्यक्ति बैठा है, तो सबसे पहले अपने कोच के टीटीई की तलाश करें और अपनी कंफर्म टिकट दिखाएं।
  • यात्रियों की सीट सुरक्षित रखना टीटीई की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।
  • टीटीई तुरंत उस अनधिकृत व्यक्ति को सीट खाली करने का निर्देश देगा और न मानने पर जरुरी कार्रवाई करेगा।
Passenger Occupied Your Train Seat Unlawfully File Instant Complaint Without Argument in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल या एसएमएस करें

  • अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो तुरंत 139 पर कॉल करें।
  • यह रेलवे का ऑल-इन-वन हेल्पलाइन नंबर है। डायल करने के बाद सिक्योरिटी या पैसेंजर असिस्टेंस विकल्प चुनें।
  • इसके अलावा आप 139 पर अपना पीएनआर नंबर लिखकर सीट विवाद का मैसेज भी भेज सकते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passenger Occupied Your Train Seat Unlawfully File Instant Complaint Without Argument in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

रेल मदद एप का करें तुरंत इस्तेमाल

  • टीटीई न मिलने पर अपने मोबाइल में 'रेलमदद' ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां अपना पीएनआर नंबर दर्ज करके सीट पर अवैध कब्जे की समस्या चुनें।
  • शिकायत सबमिट होते ही कंट्रोल रूम एक्टिव हो जाता है और अगले ही स्टेशन पर रेलवे स्टाफ आपकी समस्या सुलझाने पहुंचेगा।

विज्ञापन
Passenger Occupied Your Train Seat Unlawfully File Instant Complaint Without Argument in hindi
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

आरपीएफ करेगी दबंग यात्रियों पर कार्रवाई

  • अगर सीट पर कब्जा करने वाला यात्री बहस या गुंडागर्दी कर रहा है, तो रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया जाता है।
  • आरपीएफ जवान अगले स्टेशन पर कोच में प्रवेश कर उस व्यक्ति को तुरंत सीट से हटाएंगे और जरूरत पड़ने पर ट्रेन से उतारकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed