अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान कई बार कंफर्म टिकट होने के बावजूद भी यात्रियों को अपनी ही आवंटित सीट पर बैठने के लिए परेशान होना पड़ता है। कोई अन्य यात्री या बिना टिकट व्यक्ति जबरन आपकी सीट पर कब्जा जमाकर बैठ जाता है और हटने से साफ मना कर देता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग बहस या कहासुनी में समय बर्बाद कर देते हैं, जिससे यात्रा का माहौल खराब हो जाता है।
किसी यात्री ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है आपकी सीट? बहस करने के बजाय ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
Train Seat Occupied Unauthorized Passenger Complaint: अक्सर ऐसा होता है कि यात्रा के दौरान कुछ लोग दूसरे के सीट पर कब्जा कर लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसे स्थिति में बहुत से यात्री घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप इस स्थिति में क्या-क्या कर सकते हैं।
सबसे पहले कोच में मौजूद टीटीई से करें संपर्क
- अगर आपकी सीट पर कोई दूसरा व्यक्ति बैठा है, तो सबसे पहले अपने कोच के टीटीई की तलाश करें और अपनी कंफर्म टिकट दिखाएं।
- यात्रियों की सीट सुरक्षित रखना टीटीई की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है।
- टीटीई तुरंत उस अनधिकृत व्यक्ति को सीट खाली करने का निर्देश देगा और न मानने पर जरुरी कार्रवाई करेगा।
हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल या एसएमएस करें
रेल मदद एप का करें तुरंत इस्तेमाल
आरपीएफ करेगी दबंग यात्रियों पर कार्रवाई
- अगर सीट पर कब्जा करने वाला यात्री बहस या गुंडागर्दी कर रहा है, तो रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया जाता है।
- आरपीएफ जवान अगले स्टेशन पर कोच में प्रवेश कर उस व्यक्ति को तुरंत सीट से हटाएंगे और जरूरत पड़ने पर ट्रेन से उतारकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।