फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में डैशकैम लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

Sun, 27 Sep 2026 05:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

Dashcam Buying And Fitting Guide: कार में डैशकैम लगवाने के कई फायदे हैं, यही वजह है कि बहुत से कार ड्राइवर अपने कार में कैमरा लगवा रहे हैं। मगर डैशकैम लगवाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Key Precautions and Rules for Installing a Dashcam in Your Car: Check Details in hindi
कार डैशकैम इंस्टॉलेशन नियम - फोटो : AI

आजकल कारों में सुरक्षा के लिए डैशकैम कैमरा लगाना काफी लोकप्रिय हो रहा है। एक्सीडेंट के समय यह कैमरे की रिकॉर्डिंग सबूत के काम आती है, जिससे आप झूठे आरोपों से बच सकते हैं और इंश्योरेंस क्लेम भी आसानी से मिल जाता है।



मगर सिर्फ डैशकैम खरीदकर कार में लगा लेना ही काफी नहीं है। इसे लगाते समय सही जगह का चुनाव, सही वायरिंग और नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर डैशकैम गलत तरीके से लगाया गया, तो यह फायदा पहुंचाने के बजाय आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Key Precautions and Rules for Installing a Dashcam in Your Car: Check Details in hindi
विंडशील्ड पर सही लोकेशन और व्यूइंग एंगल चुनें - फोटो : Adobe Stock

विंडशील्ड पर सही लोकेशन और व्यूइंग एंगल चुनें

  • डैशकैम को कार के सामने वाले शीशे पर हमेशा रियर व्यू मिरर के ठीक पीछे इंस्टॉल करना चाहिए।
  • इससे ड्राइवर का विजन यानी सामने का रास्ता देखने में कोई रुकावट नहीं आती।
  • अगर कैमरे को ऐसी जगह लगाया जाता है जिससे ड्राइवर की नजर भटकती है, तो यातायात पुलिस आपका चालान भी काट सकती है।
Key Precautions and Rules for Installing a Dashcam in Your Car: Check Details in hindi
वायरिंग और कार की वॉरंटी का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock

वायरिंग और कार की वॉरंटी का रखें खास ध्यान

  • डैशकैम को पावर देने के लिए कभी भी कार की ओरिजिनल तारों को कट न करवाएं।
  • तारों को काटने से कार की वारंटी पूरी तरह खत्म हो सकती है। इसे हमेशा 12V के सॉकेट या यूएसबी पोर्ट से प्लग-इन करें।
  • अगर हार्डवायरिंग करानी ही हो, तो किसी पेशेवर मैकेनिक से फ्यूज-टैप का इस्तेमाल कराकर ही फिटिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Key Precautions and Rules for Installing a Dashcam in Your Car: Check Details in hindi
मेमोरी कार्ड और लूप रिकॉर्डिंग सेटिंग्स का सही चुनाव - फोटो : Freepik

मेमोरी कार्ड और लूप रिकॉर्डिंग सेटिंग्स का सही चुनाव

  • डैशकैम के सही संचालन के लिए क्लास 10 या हाई-एंड्योरेंस माइक्रो एसडी कार्ड का ही उपयोग करें।
  • ऐसा न करने पर पुराना डेटा ओवरराइट नहीं होता और जरूरत के वक्त फुटेज गायब हो सकती है।
  • साथ ही, लूप रिकॉर्डिंग मोड हमेशा ऑन रखें ताकि मेमोरी फुल होने पर पुराना वीडियो अपने आप डिलीट होकर नया वीडियो सेव होता रहे।
विज्ञापन
Key Precautions and Rules for Installing a Dashcam in Your Car: Check Details in hindi
गोपनीयता और पुलिस क्लेम से जुड़े नियम समझें - फोटो : Freepik
गोपनीयता और पुलिस क्लेम से जुड़े नियम समझें
  • भारत में कार में डैशकैम लगाना पूरी तरह वैध है और इसकी फुटेज को कोर्ट में वैध सबूत माना जाता है।
  • हालांकि, किसी सैन्य क्षेत्र या प्रतिबंधित सरकारी क्षेत्र में रिकॉर्डिंग करना सख्त मना है।
  • साथ ही, अगर आप डैशकैम फुटेज का उपयोग इंश्योरेंस क्लेम के लिए कर रहे हैं, तो उसमें तारीख और समय एकदम सही होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed