फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैन कार्ड में बदलना है नाम? जानिए ऑनलाइन संशोधन की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Sun, 27 Sep 2026 06:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

NSDL Pan Card Name Change Guide: अक्सर ऐसा होता है कुछ लोगों के पैन कार्ड पर नाम की स्पेलिंग में कुछ गलती हो जाता है, ऐसे में सरकारी कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए पैन कार्ड के नाम को सुधरवाना बहुत जरूरी होता है, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How to Change Name in PAN Card Online? Check Step-by-Step Process in hindi
पैन कार्ड नाम सुधार प्रक्रिया - फोटो : AI

Pan Card Name Correction Online Process: पैन कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक हर जगह होता है। हालांकि, कई बार स्पेलिंग में गलती या शादी के बाद सरनेम बदलने के कारण लोगों को पैन कार्ड में नाम सुधारना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।



आप घर बैठे एनएसडीएल के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बेहद आसानी से ऑनलाइन नाम संशोधन कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया को घर बैठे आसानी से कैसे पूरा किया जा सकता है।

How to Change Name in PAN Card Online? Check Step-by-Step Process in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) एनएसडीएल पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - फोटो : Adobe Stock

एनएसडीएल पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत

  • पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए सबसे पहले एनएसडीएल (https://onlineservices.proteantech.in/paam/endUserRegisterContact.html) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वहां 'न्यू अप्लिकेशन' वाले टैब में 'Changes or Correction in existing PAN Data' विकल्प चुनें। 
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी चुनकर नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें। फॉर्म सबमिट करते ही एक टोकन नंबर जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रख लें।
How to Change Name in PAN Card Online? Check Step-by-Step Process in hindi
PAN Card - फोटो : AdobeStock

सत्यापन के लिए आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन प्रक्रिया में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड सबसे अनिवार्य दस्तावेज है।
  • अगर आप ई-केवाईसी विकल्प चुनते हैं, तो आधार से जुड़े डेटा के आधार पर नाम तुरंत अपडेट हो जाता है।
  • हालांकि, जन्मतिथि में सुधार के लिए आपको 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Change Name in PAN Card Online? Check Step-by-Step Process in hindi
PAN Card - फोटो : AdobeStock

नया फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने का तरीका

  • अगर आप पैन कार्ड पर अपना फोटो और सिग्नेचर भी बदलना चाहते हैं, तो ऑनलाइन अपलोड का विकल्प चुनें।
  • इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो और साइन की डिजिटल फाइल तैयार रखें।
  • ध्यान रहे कि फाइल का साइज 300 KB से कम होना चाहिए। 
  • साइज छोटा करने के लिए आप ऑनलाइन फोटो रिसाइजर टूल की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
How to Change Name in PAN Card Online? Check Step-by-Step Process in hindi
शुल्क का भुगतान और डिलीवरी की समय-सीमा - फोटो : Amar Ujala

शुल्क का भुगतान और डिलीवरी की समय-सीमा

  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको लगभग 106.90 रुपये का नाममात्र शुल्क ऑनलाइन देना होगा।
  • भुगतान सफल होते ही आवेदन जमा हो जाएगा। 
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-पैन कार्ड 1 से 2 दिनों में आपके ईमेल पर आ जाएगा, जबकि नया प्लास्टिक पैन कार्ड 4 से 6 दिनों में आपके पते पर पहुंच जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed