फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Rights: बच्चों की संपत्ति में माता-पिता का कितना होता है हक? जानिए क्या है इसको लेकर नियम

Wed, 01 Jan 2025 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 03:12 PM IST
सार

क्या माता पिता भी अपने बच्चों की प्रॉपर्टी को क्लेम कर सकते हैं? भारतीय कानून में माता पिता का बच्चों की संपत्ति में कितना हक है? इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं?

विज्ञापन
Parents Rights On Child Property Know Legalities
बच्चों की संपत्ति में माता पिता के अधिकार - फोटो : AdobeStock

प्रॉपर्टी से जुड़े अधिकारों को लेकर अक्सर कई लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन रहती है। माता-पिता की प्रॉपर्टी पर उनके बच्चों का अधिकार होता है, इसको लेकर हम में से अधिकतर लोगों को पता है। वहीं, क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि बच्चों की प्रॉपर्टी पर मां-बाप का कितना हक होता है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि क्या माता-पिता भी अपने बच्चों की प्रॉपर्टी को क्लेम कर सकते हैं? भारतीय कानून में माता-पिता का बच्चों की संपत्ति में कितना हक है? इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं? किन परिस्थितियों में माता-पिता अपने बच्चों की संपत्ति को क्लेम कर सकते हैं? आज हम आपको इन्हीं सब सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Parents Rights On Child Property Know Legalities
बच्चों की संपत्ति में माता पिता के अधिकार - फोटो : AdobeStock

हिंदू उत्तराधिकार नियमों के तहत माता-पिता का हक

हिंदू उत्तराधिकार नियमों के अंतर्गत सामान्य परिस्थितियों में माता-पिता अपने बच्चों की संपत्ति में अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें माता-पिता अपने बच्चों की संपत्ति पर दावा कर सकते हैं।

Parents Rights On Child Property Know Legalities
बच्चों की संपत्ति में माता पिता के अधिकार - फोटो : AdobeStock

नियमों के मुताबिक, अगर बच्चे की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या बालिग या अविवाहित होने की स्थिति में उसकी बिना वसीयत बनाए ही मृत्यु हो जाती है, तो माता-पिता बच्चे की प्रॉपर्टी को क्लेम कर सकते हैं। इसको लेकर उनको अधिकार दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents Rights On Child Property Know Legalities
बच्चों की संपत्ति में माता पिता के अधिकार - फोटो : AdobeStock

बच्चे की संपत्ति में मां-बाप का अधिकार
हिंदू उत्तराधिकार कानून के मुताबिक, बच्चे की संपत्ति में मां-बाप का अधिकार उसके लिंग से भी तय होता है।

  • यदि संतान लड़का है और शादी से पहले दुर्भाग्यवश उसकी मृत्यु हो जाती है, तो संपत्ति में पहले वारिस के तौर पर उसकी मां को हक दिया जाता है।
  • वहीं, दूसरे वारिस के तौर पर पिता को हक दिया जाता है।

विज्ञापन
Parents Rights On Child Property Know Legalities
बच्चों की संपत्ति में माता पिता के अधिकार - फोटो : AdobeStock
  • अगर लड़के की मां की भी मृत्यु हो जाती है, तो पिता और संपत्ति के दूसरे वारिस में इसका बंटवारा होता है।
  • इसके अलावा, अगर बेटा विवाहित था और उसने वसीयत नहीं लिखी थी, तो इस स्थिति में उसकी संपत्ति पर हक पत्नी का होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed