How To Check Paneer Is Real Or Fake: इन दिनों बाजार में बिकने वाले कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, दही, घी, दाल आदि कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बिकने वाले पनीर में काफी ज्यादा मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है।
Paneer Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर, ऐसे करें असली-नकली में पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप असली और नकली पनीर की पहचान उसको हाथों के जरिए मसलकर लगा सकते हैं। अगर आपका पनीर मसलने के बाद टूटकर गिरने लगता है। इस स्थिति में समझ जाइए की पनीर नकली है।
आप नकली पनीर की पहचान उसको पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पनीर को पानी में उबालने के लिए रखना है। इसके बाद पनीर को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
Indian Railways: ट्रेन में करते हैं सफर, तो जरूर जान लें इन नियमोंं के बारे में, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
ठंडा होने के बाद आपको पनीर पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने के बाद अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो जाता है। ऐसे में आपके द्वारा खरीदा गया पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बनाया गया है।
असली पनीर की पहचान आप उसकी खुशबू से भी लगा सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली पनीर से दूध जैसी खुशबू आती है। वहीं नकली से कोई खुशबू नहीं आती है।
PM Mudra Yojana: अब बिजनेस शुरू करने में नहीं आएगी पैसों की दिक्कत, सरकार दे रही बिना गारंटी दस लाख का लोन