अमूमन हम जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो हमें कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। जैसे- आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ के दस्तावेज आदि। इसी तरह से हमें पैन कार्ड की भी कई कामों के लिए जरूरत होती है, जिसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड न होने पर कई काम तक अटक सकते हैं। बैंक में खाता खोलना हो, लोन लेना हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, 50 हजार से ज्यादा का वित्तीय लेन देन करना हो, इनकम प्रूफ के लिए आदि। इसलिए पैन कार्ड बनवाना जरूरी है। आप चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों की लिस्ट चेक कर सकते हैं...
{"_id":"62512659c4671234bb36d3fd","slug":"pan-card-online-application-documents-required-know-all-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: पैन कार्ड बनवाने के लिए इन दस्तावेजों का पास में होना है जरूरी, जान लें बनवाते समय नहीं आएगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: पैन कार्ड बनवाने के लिए इन दस्तावेजों का पास में होना है जरूरी, जान लें बनवाते समय नहीं आएगी दिक्कत
Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- फोटो : istock
इनमें से एक दस्तावेज चाहिए
- पैन कार्ड का आवेदन करते समय आपको अपनी जन्मतिथि के प्रमाण के लिए भी एक दस्तावेज लगाना होता है। आप बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और रजिस्टरार ऑफ मैरेज द्वारा जारी किए गए शादी के प्रमाणपत्र में से किसी एक दस्तावेज को लगा सकते हैं।
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- फोटो : istock
पासपोर्ट साइज तस्वीरें
- अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होती है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी नवीनतम फोटो ही दें, क्योंकि यही फोटो प्रिंट होकर आपके पैन कार्ड में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- फोटो : istock
इनमें से भी एक दस्तावेज चाहिए
- पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपना एक पहचान पत्र भी देना होता है। इस लिस्ट में आपका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, फोटो वाला राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आर्म्स लाइसेंस, केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर किसी पीएसयू द्वारा जारी किया गया फोटो पहचान पत्र शामिल है।
विज्ञापन
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
- फोटो : istock
- इसके अलावा आप पेंशन कार्ड जिस पर तस्वीर हो, सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ सर्विस स्कीम कार्ड, एक्स सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूट्री हेल्थ स्कीम फोटो कार्ड, सांसद, विधायक, पार्षद या गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ पहचान पत्र का सर्टिफिकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।