आज के समय पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई तरह के वित्तीय कामकाजों में यह उपयोग में आता है। पैन कार्ड में 10 अंकों की अल्फान्यूमेरिक संख्या दर्ज होती है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय बैंक खाता खोलने, बड़ी लेन देन करने, आईटीआर को फिल करने, शेयर बाजार में निवेश करने आदि कई जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आता है।
वित्तीय धोखाधड़ी रोकने, टैक्स चोरी कम करने और लेन-देन की विश्वसनीयता को बढ़ाने में भी पैन कार्ड अपनी भूमिका निभा रहा है। पैन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जा रहा है। आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कहां कहां किया गया है?
2 of 5
PAN Card
- फोटो : AdobeStock
आपके पैन कार्ड का उपयोग किन किन जगहों पर किया गया है इस बारे में जानने के लिए आप क्रेडिट रिपोर्ट को चेक कर सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई विश्वसनीय प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर आप अपने क्रेडिट रिपोर्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं।
Farming Ideas: इस काली सब्जी की खेती करके आप हो सकते हैं मालामाल, ऐसे करें शुरुआत
3 of 5
PAN Card
- फोटो : Amar Ujala
यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कितना लोन है और आपका क्रेडिट रिपोर्ट कैसा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर विजिट करने के बाद आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, बर्थ डेट, एड्रेस और पैन नंबर देनी होगी।
IRCTC: आईआरसीटीसी का क्रिसमस ऑफर, नेपाल घुमाने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज, जानें कितना है किराया
4 of 5
PAN Card
- फोटो : अमर उजाला
कुछ वेबसाइटें ऐसी होती हैं, जो क्रेडिट रिपोर्ट के लिए शुल्क चार्ज करती हैं। वहीं कुछ वेबसाइटें मुफ्त में ही आपके क्रेडिट रिपोर्ट को उपलब्ध करा देती हैं। यहां से आप अपने क्रेडिट रिपोर्ट को चेक कर सकते हैं। इसे आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: आपके खाते में नहीं आई है 21वीं किस्त, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
5 of 5
PAN Card
- फोटो : AdobeStock
क्रेडिट रिपोर्ट को देखने के बाद अगर आपको लगता है कि कोई आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो आपको उस बैंक या संस्था से तुरंत बात करनी है। इसके बाद आपको पुलिस स्टेशन पर जाकर इसकी एफआईआर भी दर्ज करानी है। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।
Jio: ये है जियो का पॉपुलर प्लान, मात्र 749 रुपये की कीमत में मिल रहे ये ढेरों बेनिफिट्स