फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar PAN Link: कुछ दिनों का है मौका, तुरंत ऐसे करें अपने पैन को आधार से लिंक, वरना निष्क्रिय हो जाएगा पैन

Mon, 15 May 2023 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 May 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
PAN Aadhaar Linking: How To Link PAN Card With Aadhaar Know The Complete Process
PAN Aadhaar Linking - फोटो : Istock

PAN Aadhaar Linking: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय वित्त से जुड़े कई काम काज को कराने में पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज के समय नौकरी, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने से लेकर बैंक में खाता खुलवाते समय पैन कार्ड की मांग की जाती है। पैन कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। ऐसे में इस कार्ड के जरिए सरकार वित्तीय ट्रांजैक्शन और टैक्स इवेजन को आसानी से ट्रैक कर सकती है। वहीं भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून, 2023 निश्चित कर रखी है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे में आप उसका उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

PAN Aadhaar Linking: How To Link PAN Card With Aadhaar Know The Complete Process
PAN Aadhaar Linking - फोटो : Istock

इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स के पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको लिंक आधार का ऑप्शन दिखेगा।

PAN Aadhaar Linking: How To Link PAN Card With Aadhaar Know The Complete Process
PAN Aadhaar Linking - फोटो : Income Tax Gov

उस ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पैन और आधार नंबर दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद वैलिडेट के बटन पर क्लिक करें। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! मई में इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Aadhaar Linking: How To Link PAN Card With Aadhaar Know The Complete Process
PAN Aadhaar Linking - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में आपको Continue To Pay Through E-Pay Tax के विकल्प का चयन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पैन और मोबाइल नंबर को फिल करना है। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। 

विज्ञापन
PAN Aadhaar Linking: How To Link PAN Card With Aadhaar Know The Complete Process
PAN Aadhaar Linking - फोटो : istock

ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद e-Pay Tax के पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। इसके बाद इनकम टैक्स में प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर असेसमेंट ईयर में 2023-24 का चुनाव करना है और Type Of Payment में Other Receipt (500) को चयन करके 1 हजार रुपये की पेमेंट करनी है। इस तरह आपका पैन कार्ड आसानी से आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed