PAN Aadhaar Link: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय वित्त से जुड़े कई कार्यों को कराने में पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। सरकार पैन कार्ड की सहायता से वित्तीय हेरफेर का आसानी से पता लगा सकती है। इन दिनों कई जरूरी दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। ऐसे में पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। बीते लंबे समय से सरकार ने कई बार पैन आधार लिंकिंग डेडलाइन को बढ़ाया है। अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून निश्चित की गई है। अगर आप 30 जून, 2023 से पहले अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। आप 30 जून से पहले 1 हजार रुपये की लेट फीस की पेमेंट करके अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आधार और पैन लिंकिंग के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं -
{"_id":"649bdd0678fd7bdb84044a01","slug":"pan-aadhaar-link-deadline-how-to-link-pan-card-with-aadhaar-know-steps-2023-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAN Aadhaar Link: 30 जून है आखिरी दिन, ऐसे करें अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PAN Aadhaar Link: 30 जून है आखिरी दिन, ऐसे करें अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक
Wed, 28 Jun 2023 01:01 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
How To Link PAN With Aadhaar Card
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Link PAN With Aadhaar Card
- फोटो : Istock
How To Link PAN With Aadhaar Card
- पैन आधार लिंकिंग का प्रोसेस काफी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ को अपने डिवाइस में ओपन करना है।
- वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर लिंक आधार का विकल्प दिखेगा। आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
How To Link PAN With Aadhaar Card
- फोटो : Income Tax Gov
- नेक्स्ट स्टेप पर अपने आधार और पैन नंबर को दर्ज करें।
- अब आपको वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना है। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है।
- इस स्थिति में Continue To Pay Through E-Pay Tax के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Link PAN With Aadhaar Card
- फोटो : istock
- अब आपको पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर का ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद e-Pay Tax पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- यहां आपको प्रोसीड के ऑप्शन का चयन करना है।
PAN Aadhaar Link: क्या आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता
विज्ञापन
How To Link PAN With Aadhaar Card
- फोटो : amar ujala
- इसके बाद असेसमेंट ईयर में 2023-24 को सेलेक्ट करके Type Of Payment में Other Receipt (500) का चयन करके 1 हजार रुपये की पेमेंट करनी है।
- पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।