How To Check Aadhaar PAN Link Status Online: पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यह काम 30 जून, 2023 से पहले नहीं कराते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड के डिएक्टिवेट होने के बाद आपके वित्त से जुड़े कई कामकाज रुक जाएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए। गौरतलब बात है कि सरकार पिछले लंबे समय से पैन आधार कार्ड लिंकिंग की डेडलाइन को बढाते आ रही है। हालांकि, इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में सरकार अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की लेट पेनल्टी फीस रही है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको इस बारे में पता नहीं है कि उनका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं?
PAN Aadhaar Link: क्या आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन