अब भारत का हर किसान काफी स्मार्ट हो गया है। किसानों ने अब पारंपरिक फसलों के अलावा खेती में नई संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है। किसान खेती में अलग-अलग तकनीकी का इस्तेमाल करने के साथ ही अलग तरीके की खेती पर एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। पारंपरिक फसलों के अलावा किसान अब स्ट्राबेरी, मशरूम जैसे कई अलग फसल उगा कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा कई किसानों ने तो खजूर की भी खेती शुरू कर दी है और इसमें अधिकतर किसानों को इससे अच्छी कमाई भी हो रही है। वैसे तो खजूर की खेती अरब और अफ्रीका में ज्यादातर की जाती है, लेकिन भारत में भी कई प्रदेशों में खजूर की खेती को अपनाकर किसान बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में अगर आप खेती के जरिए अच्छा मुनाफा कामना चाहते हैं तो खजूर की खेती आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
{"_id":"6208ba99437be7160b2bcec4","slug":"palm-farming-business-idea-how-to-start-date-palm-farming-in-india-know-its-process-and-profit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palm farming Business: ये बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल, थोड़ी सी लागत में होगी लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरुआत?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Palm farming Business: ये बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल, थोड़ी सी लागत में होगी लाखों रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरुआत?
Sun, 13 Feb 2022 04:26 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
खजूर का बिजनेस आपको मनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूर का बिजनेस आपको मनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
खजूर की खेती से जुड़ी आम बातें
- खजूर की खेती करने से पहले आपको कुछ आम बातों के बारे में जानना जरूरी है। जैसे खजूर की खेती के लिए गर्म प्रदेश ज्यादा उपयोगी होते हैं। अगर भारत की बात करें तो यहां राजस्थान और गुजरात में इसकी ज्यादा खेती होती है।
- इसके अलावा खजूर कई तरह के होते हैं। हर खजूर के खेती करने का तरीका भी अलग होता है। खजूर की किस्म पर ही उसके पौधे के फल में लगने वाला समय भी निर्भर करता है। ऐसे में आपको हर किस्म के आधार पर तैयारी करनी होगी।
खजूर का बिजनेस आपको मनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
खजूर की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी
- खजूर की खेती के लिए रेतीली और भुरभुरी मिट्टी की जरूरत होती है। साथ ही शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। इसके पौधे को विकास करने के लिए 30 डिग्री के आसपास तापमान की जरूरत होती है। बीज बोन के एक महीने पहले से आपको मिट्टी की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खजूर का बिजनेस आपको मनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
किस महीने में शुरू करें?
- खजूर के पौधे लगाने के लिए अगस्त का महीना सही माना जाता है। खजूर के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, जितना ज्यादा गर्मी पड़ती है, खजूर का पौधा उतनी तेजी से आगे बढ़ता है। वहीं खजूर के फलों को पकाने के लिए 45 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। पौधे लगाने के 3 साल बाद पेड़ों में फल आने लगते हैं।
विज्ञापन
खजूर का बिजनेस आपको मनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
कितनी होती है कमाई?
- सबसे बड़ी बात ये है कि खजूर की खेती करने के लिए बहुत ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती। एक एकड़ के खेत में खजूर के करीब 70 पौधे लगाए जा सकते हैं। एक पेड़ में 70 से 100 किलो तक की पैदावार हो जाती है। ऐसे में आप एक एकड़ के खेत से एक बार में 5 हजार किलो खजूर तक का उत्पादन कर सकते हैं। क्वालिटी के हिसाब से खजूर 50 रुपये प्रति किलो तक होते हैं। ऐसे में आप एक सीजन में करीब 2-3 लाख रुपये तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं।