आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे भी बहुत हैं। आप घर बैठे एक क्लिक में कुछ भी ऑर्डर कर देते हैं और सामान सीधे आपके घर पर पहुंच जाता है। इसके लिए आपको बाहर भी निकलने की जरूरत नहीं होती। इस दौरान कई तरह के विकल्प और ऑफर भी मिल जाते हैं, जिसकी वजह से शॉपिंग किफायती दामों में हो जाती है। खास बात ये है कि साल में कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां सेल शुरू करती हैं। इन सेल में मिलने वाले सामान बेहद कम दाम में मिल जाते हैं। ऐसे में किसी को कोई सामान लेना होता है तो ज्यादातर लोग सेल का इंतजार करते हैं। सेल शुरू होते ही लोग मनचाहा सामान खरीद लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की सेल में शॉपिंग करते हैं तो आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार इसी चक्कर में लोग ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप सेल में शॉपिंग करने के दौरान किसी तरह की ठगी का शिकार नहीं होंगे...
{"_id":"61f4d56efc59a1256d1d51f0","slug":"online-shopping-tips-keep-these-things-in-mind-while-shopping-from-the-sale-otherwise-you-will-face-big-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Shopping Tips: ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Shopping Tips: ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार
Sat, 29 Jan 2022 12:13 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Istock
- कई बार सेल में बंपर छूट पर सामान खरीदने के लिए लोगों को बार-बार मैसेज और कॉल करके इन चीजों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आपको ऐसे कॉल और मैसेज से बचना चाहिए। इससे आपके पैसों की बर्बादी भी नहीं होगी और आप किसी तरह की ठगी का भी शिकार नहीं होंगे।
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Istock
- सबसे जरूरी बात ये है कि सेल में शॉपिंग करते समय केवल कम दाम देखकर बेकार के चीजों की शॉपिंग ना कर लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको जो भी सामान चाहिए उसकी कंपनी और रिव्यू चेक करके ही सामान खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Pixabay
- सेल शुरू होते ही हर कोई ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट एक बार जरूर चेक करता है। वहीं कभी-कभी लोग कम दाम देखकर ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जो उनके काम की नहीं हैं। ऐसा करना सही नहीं होता, क्योंकि इससे आपके महीने की बजट पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान
- फोटो : Istock
- आपको एक बात पता होना चाहिए कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह सेल में उन चीजों में सबसे ज्यादा छूट मिलती है, जो सबसे कम बिकती है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में कई बार ज्यादा सामान खरीदने के चक्कर में लोग बेकार की चीजें भी खरीद लेते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि बाद में इसके दाम बढ़ जाएंगे और फिर इतना अच्छा मौका उनके हाथ से निकल जाएगा। इसी चक्कर में लोग बेमतलब की चीजें भी खरीद लेते हैं।