{"_id":"6a02e30c09de562949057fbf","slug":"online-harassment-learn-how-to-get-legal-help-anonymously-via-cyber-crime-portal-know-in-hindi-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: अगर कोई ऑनलाइन परेशान करे तो कैसे पहचान छुपाकर लें कानूनी मदद? जानें प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cyber Crime: अगर कोई ऑनलाइन परेशान करे तो कैसे पहचान छुपाकर लें कानूनी मदद? जानें प्रक्रिया
Tue, 12 May 2026 07:32 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 12 May 2026 07:32 PM IST
सार
Report Online Harassment Anonymously : अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को ऑनलाइन कई ठग या अपराधी परेशान करते हैं। कई बुलिंग करते हैं या डीप फेक वीडियो या फोटो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसे मामलों में अपनी पहचान छुपाकर कैसे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
साइबर कंपलेंट कैसे करें?
- फोटो : AI
Cyber Crime Complaint India: आज के डिजिटल युग अक्सर ऑनलाइन ठगी या डिजिटल अरेस्ट के मामले देखते मिलते हैं। मगर कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां ठग या बदमाश लोगों का उत्पीड़न करते हैं। उत्पीड़न के अधिकतर मामलों में लड़कियां या महिलाएं ही शिकार होती है। ऐसे में लोग सामाजिक लोक-लाज या डर के कारण अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते और चुपचाप प्रताड़ना सहते रहते हैं।
पहचान छुपाकर शिकायत करने की प्रक्रिया
- फोटो : FREEPIK
पहचान छुपाकर शिकायत करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें।
- यहां आपको महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के लिए पोर्टल पर 'Report Anonymously' का विकल्प मिलता है, जहां अपनी पहचान छुपाकर शिकायत की जा सकती है।
- इस विकल्प को चुन कर शिकायत करने पर आपकी जानकारी सर्फ जांच अधिकारियों तक ही सीमित रहती है।
जरूरी सबूत और जानकारी जुटाएं
- फोटो : amar ujala
जरूरी सबूत और जानकारी जुटाएं
- अगर कोई आपको ऑनलाइन परेशान कर रहा है, तो सबूत जुटाने के लिए उस चैट, मैसेज या प्रोफाइल का तुरंत स्क्रीनशॉट लें।
- अपराधी की प्रोफाइल का लिंक या उस पोस्ट का यूआरएल जरूर संभाल कर रखें, जिससे उसकी पहचान करना आसान हो सके।
- अगर आपको फोन कॉल पर धमकी या गाली दी जा रही है, तो उसकी रिकॉर्डिंग करें, जिसे आप सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन अपराधों के खिलाफ ले सकते हैं मदद?
- फोटो : FREEPIK
किन अपराधों के खिलाफ ले सकते हैं मदद?
- अगर कोई आपकी नकली प्रोफाइल बनाता है और आपकी पहचान पर अपराध कर रहा है तो शिकायत कर सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आपके फोटो का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है, जैसे- डिप फेक वीडियो बना रहा है या फोटो में एआई का इस्तेमाल करके उससे ब्लैकमेल कर रहा है, इस स्थिति में भी आप शिकायत कर सकते हैं।
- फोन या इंटरनेट के जरिए जान से मारने की धमकी देना या पैसे की मांग करना भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
- अगर आप साइबर बुलिंग के भी शिकार होते हैं, उस स्थिति में भी आप शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद कैसे होती है कार्रवाई?
- फोटो : FREEPIK
शिकायत के बाद क्या होता है?
- शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित राज्य की साइबर सेल पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच शुरू करती है।
- जांच में अगर मामला गंभीर पाया जाता है, तो पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज कर अपराधी की तलाश शुरू कर देती है।
- इसके अपराधी पकडे़ जाते हैं उनपर भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई होती है, मगर अच्छी बात यह है इन सब के बीच आपकी पहचान को गोपनीय रखा जाता है।