फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान, इन चार गलतियों के कारण हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार

Sat, 26 Nov 2022 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Nov 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Online Fraud Alert: Customers Avoid These 4 Things During Online Shopping Otherwise May Face Problems
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

Online Fraud Alert: आजकल आप देखेंगे कि लोग ज्यादातर चीजें ऑनलाइन ही खरीदना पसंद करते हैं। पहले की तरह लोग बाहर जाकर शॉपिंग करने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हुए नजर नहीं आते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के कई फायदे भी हैं। एक तो इसके लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है और कई तरह के ऑफर्स या डिस्काउंट मिलने के कारण बचत भी अच्छी खासी हो जाती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान आप धोखाधड़ी के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन खरीदारी करते समय जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना साइबर अपराधी आपका बैंक खाता खाली कर देंगे। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Online Fraud Alert: Customers Avoid These 4 Things During Online Shopping Otherwise May Face Problems
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग में डिस्काउंट के चक्कर में मुफ्त के कूपन देखते रहते हैं। इसके लिए वो गूगल या किसी अन्य जगह से इन्हें ढूंढते हैं, लेकिन ऐसा न करें क्योंकि जालसाज कुछ फर्जी कूपन जारी कर देते हैं और इससे फिर लोगों को ठग लेते हैं। इसलिए इनके चक्कर में न पड़ें और शॉपिंग वेबसाइट या एप पर मौजूद कूपन का ही इस्तेमाल करें।
Online Fraud Alert: Customers Avoid These 4 Things During Online Shopping Otherwise May Face Problems
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • आपको ऑनलाइन शॉपिंग में फर्जी वेबसाइट से सावधान रहना है। कई नई वेबसाइट या एप सामने आती हैं, जो फर्जी होती हैं और लोगों से पैसे ठगने का काम तक करती हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट या एप से खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Fraud Alert: Customers Avoid These 4 Things During Online Shopping Otherwise May Face Problems
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आजकल व्हाट्सएस से लेकर सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को कई ऐसे लिंक शेयर करते हैं, जिनके जरिए शॉपिंग करने से अच्छे खासे डिस्काउंट की बात कही जाती है। लेकिन ऐसा न करें, क्योंकि ये लिंक फर्जी होते हैं जो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Online Fraud Alert: Customers Avoid These 4 Things During Online Shopping Otherwise May Face Problems
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • अगर आप किसी वेबसाइट या एप से ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो भूलकर भी यहां पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, पिन नंबर आदि सेव न करें। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट के लिए पासवर्ड की जगह हमेशा वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का इस्तेमाल करें, जो आपके मोबाइल नंबर पर हर बार नया आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed