अगर आपने एक ही पीएनआर पर परिवार या दोस्तों के लिए कई टिकट बुक किए हैं और उनमें से सिर्फ एक यात्री का टिकट कंफर्म हुआ है तो बाकी यात्रियों को लेकर अक्सर असमंजस रहता है। हाल ही में इसी सवाल को फिर चर्चा में ला दिया। वीडियो में दावा किया गया कि एक पीएनआर पर कुछ यात्रियों का टिकट कंफर्म और बाकी का वेटिंग होने पर सभी यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Waiting PNR: वेटिंग वालों के लिए आई बड़ी खबर, साथ में एक टिकट कंफर्म हो तो क्या ट्रेन में मिल जाएगी एंट्री?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
Waiting PNR Rule: एक पीएनआर पर एक टिकट कंफर्म और बाकी वेटिंग होने पर यात्रा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने सभी यात्रियों के सफर की बात कही, जबकि रेलमदद के मुताबिक केवल कंफर्म यात्री ही वैध रूप से यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन