फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

One Nation One Registration: अब जमीन का भी होगा आधार नंबर, जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ

Fri, 04 Feb 2022 02:56 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 04 Feb 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
One Nation One Registration Now land will also have Aadhaar number know everything about this program
जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ - फोटो : i stock

वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद से सबसे ज्यादा फोकस देश को डिजिटल बनाने पर किया है। सरकारी कार्यालयों में होने वाले कामकाज को डिजिटल रूप देने से लेकर सरकार देश के हर एक व्यक्ति तक आधुनिकता को पहुंचाने में लगी हुई है। नोटबंदी से लेकर जीएसटी जैसे बड़े फैसलों ने भी डिजिटल इंडिया को बढ़ाने में कहीं न कहीं अहम भूमिका निभाई है। वहीं भारत में नागरिकों के पास यूनिक नंबर यानी आधार कार्ड की व्यवस्था होने पर कई फायदे मिले हैं। इसी क्रम में सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जिस तरह अब तक हर व्यक्ति के पास यूनिक नंबर (आधार नंबर) है। उसी तरह अब सरकार जमीन का भी यूनिक रजिस्टर्ड नंबर जारी करने की तैयारी में जुटी है। दरअसल, केंद्र सरकार ये काम वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत करेगी। इसका जिक्र बजट 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है। 

One Nation One Registration Now land will also have Aadhaar number know everything about this program
जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ - फोटो : iStock

2023 तक के लिए किया गया है निर्धारित  

  • बजट 2022 के मुताबिक अब लैंड का डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए आईपी बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जमीनों के कागज की मदद ली जाएगी और उन रिकॉर्ड को डिजिटली रिकॉर्ड करके रखा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2023 तक देशभर से लैंड रिकॉर्ड को डिजिटल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत मार्च 2023 तक पूरे देश में जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल करने के बारे में कहा गया है। 
One Nation One Registration Now land will also have Aadhaar number know everything about this program
जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ - फोटो : i stock

क्या मिलेगा फायदा

  • डिजिटल लैंड रिकार्ड से लोगों को कई तरह से फायदे मिलते हैं। दरअसल, इसे 3C फार्मूले के तहत बांटा जाएगा, जो आपको काफी फायदा देगा। इनमें सेंट्रल ऑफ रिकॉर्ड, कन्वीनियंस ऑफ रिकॉर्ड, कलेक्शन ऑफ रिकॉर्ड,से आम जनता को काफी फायदा होगा। इसके तहत आपकी जमीन को 14 डिजिट का एक ULPIN नंबर यानी यूनिक नंबर जारी किया जाएगा। आसान भाषा में इसे जमीन का आधार नंबर भी कहा जा सकता हैं। उसका मतलब ये कि इसकी मदद से आप घर बैठे बस एक क्लिक में आप अपनी जमीन के सभी डॉक्युमेंट्स देख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
One Nation One Registration Now land will also have Aadhaar number know everything about this program
जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ - फोटो : istock

एक क्लिक में मिलेगी जमीन की पूरी डिटेल

  •  इस  ULPIN का प्रयोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं में भी हो सकेगा। साथ ही ULPIN नंबर की मदद से आपको देश में कहीं भी जमीन खरीदने व बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। खास बात ये है कि अगर आगे चलकर जमीन का बंटवारा होता है, तो दोनो जमीनों का आधार नंबर अलग अलग हो जाएगा। 
विज्ञापन
One Nation One Registration Now land will also have Aadhaar number know everything about this program
जानिए 'वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन' कार्यक्रम के बारे में सबकुछ - फोटो : i stock

ड्रोन की मदद से नापी जाएगी जमीन

  • वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम के जरिए सरकार ड्रोन से जमीन नापेगी। दरअसल, ड्रोन से जमीन पैमाइस से किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं होगी। इस पैमाइश को सरकारी डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed