Office Laptop Tips and Tricks: अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो शायद आपके कई काम ऑनलाइन आसान तरीके से हो जाते होंगे? दरअसल, लैपटॉप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है जिसकी वजह से लोग इसका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यही नहीं, अब अधिकतर कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए अब डेस्कटॉप की जगह लैपटॉप ही देती है।
{"_id":"688618119ec87dfa250999f9","slug":"office-laptop-tips-and-tricks-office-ke-laptop-mein-kya-nahi-karna-chahiye-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laptop Tips: ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Laptop Tips: ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Tue, 29 Jul 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:08 AM IST
सार
Office Ke Laptop Mein Kya Nahi Karna Chahiye: अगर आपको भी आपकी कंपनी ने काम करने के लिए लैपटॉप दिया है, तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऑफिस के लैपटॉप में क्या नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस के लैपटॉप में क्या नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
न करें इन गलतियों को:-
नंबर 1
- अगर आपके पास भी कंपनी का लैपटॉप है तो आपको एक बात जान लेनी चाहिए कि आपकी कंपनी की आईटी टीम आपके लैपटॉप को ट्रैक कर सकती है या फिर वो ये पता लगा सकती है कि आपने लैपटॉप में क्या-क्या सर्च किया है। इसलिए कभी इसमें कोई गलत एक्टिविटी या सर्च न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
ऑफिस के लैपटॉप में क्या नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- आप जब कंपनी छोड़ते हैं तो आपको लैपटॉप वापस कंपनी को देना होता है। ऐसे में ये समझ लें कि कभी भी अपना कोई पर्सनल डाटा जैसे, फोटोज, वीडियो या कोई डॉक्यूमेंट आदि इस लैपटॉप में न रखें क्योंकि अगर आप इन्हें डिलीट भी कर देते हैं, तो भी इन्हें डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस के लैपटॉप में क्या नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- ऑफिस के लैपटॉप में किसी तरह के पर्सनल अकाउंट भी लॉगिन करने से बचना चाहिए। जैसे, कई लोग कंपनी के लैपटॉप में ही अपनी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने लग जाते हैं या फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी लॉगिन करके उसका इस्तेमाल करते हैं आदि। ऐसे में अगर इनके आईडी पासवर्ड सिस्टम में सेव रह गए तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
ऑफिस के लैपटॉप में क्या नहीं करना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- लगभग हर कोई कभी न कभी तो नौकरी बदलता है। इसके लिए कोई ऑनलाइन नौकरी खोजता है तो कोई दूसरी कंपनी को सीवी ईमेल भी करता है आदि। पर ये जान लें कि आपको कंपनी के लैपटॉप में कभी नौकरी सर्च नहीं करनी चाहिए। ऐसे में अगर आपका लैपटॉप ट्रैक पर है, तो आपकी कंपनी को पता लग सकता है कि आप नौकरी सर्च कर रहे हैं।