फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं हो रही बचत? तो जानें किन 4 चीजों से कर सकते हैं शुरुआत

Sat, 19 Sep 2026 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

हर महीने कमाई के बाद पैसा बचाना मुश्किल हो रहा है, तो शुरुआत बड़े निवेश से नहीं, छोटी-छोटी आदतों से की जा सकती है। आप बचत करने के कुछ तरीके यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Not Able to Save Money? Start With These 4 Simple Things
बचत कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में कमाई करने के बावजूद कई लोगों के लिए हर महीने बचत करना आसान नहीं होता। किराया, राशन, बिजली-पानी, बच्चों की पढ़ाई और दूसरे जरूरी खर्चों के बाद हाथ में बचे हुए पैसे भी कई बार खर्च हो जाते हैं।



ऐसे में अगर आपकी बचत नहीं हो पाती है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बचत शुरू करने के लिए जरूरी नहीं कि शुरुआत बड़ी रकम से ही की जाए। बल्कि, आप कुछ तरीकों को जानकार भी बचत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बचत करने के तरीकों के बारे में...

Not Able to Save Money? Start With These 4 Simple Things
बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

किन चीजों से कर सकते हैं बचत करने की शुरुआत?

सबसे पहले अपने खर्चों का हिसाब रखें

  • बचत शुरू करने का पहला कदम यह जानना है कि पैसा आखिर जा कहां रहा है
  • इसके लिए महीने भर के छोटे-बड़े खर्च लिखकर रखें
  • चाय-कॉफी, ऑनलाइन ऑर्डर, बाहर खाना, शॉपिंग या छोटी-छोटी खरीदारी भी महीने के अंत में बड़ा खर्च बन सकती है
  • इसलिए इन खर्चों को कम करके बचत कर सकते हैं
Not Able to Save Money? Start With These 4 Simple Things
बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

बचत को महीने के अंत के लिए न छोड़ें

  • अक्सर लोग सोचते हैं कि महीने के सारे खर्च पूरे होने के बाद जो पैसा बचेगा, उसे बचा लेंगे
  • पर कई बार महीने के अंत तक कुछ बचता ही नहीं है
  • इसलिए सैलरी आते ही यानी पैस मिलते ही अपनी क्षमता के अनुसार एक तय रकम अलग रखने की आदत बनाई जा सकती है
  • इस रकम को अलग बैंक खाते या बचत के लिए तय जगह पर रखना मददगार हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Able to Save Money? Start With These 4 Simple Things
बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शन और खर्च चेक करें

  • कई बार ऐसे खर्च लंबे समय तक चलते रहते हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म, एप सब्सक्रिप्शन, जिम या दूसरी चीजों की लिस्ट बना लें और देखें कि क्या आप इनका इस्तेमाल कर भी रहे हैं या नहीं
  • जिन चीजों का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन खर्चों को बंद करके आप काफी पैसे बचा सकते हैं
विज्ञापन
Not Able to Save Money? Start With These 4 Simple Things
बचत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

अचानक होने वाले खर्चों के लिए अलग रकम रखें

  • बचत का मतलब केवल भविष्य के बड़े लक्ष्य के लिए पैसा जमा करना नहीं है
  • बल्कि, अचानक आने वाले खर्चों के लिए अलग रकम रखना भी बचत का ही हिस्सा है
  • मेडिकल जरूरत, घर की मरम्मत, गाड़ी से जुड़ा खर्च या अचानक यात्रा जैसी स्थिति में यह रकम काम आ सकती है
  • इससे ऐसे खर्चों के लिए तुरंत कर्ज या क्रेडिट पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed