फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल में अचानक बार-बार ‘नो सर्विस’ दिख रहा है? सिम बदलने से पहले ये 4 चीजें जरूर चेक करें

Sat, 19 Sep 2026 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

मोबाइल में अचानक ‘No Service’ या नेटवर्क गायब होने का मतलब हमेशा SIM खराब होना नहीं होता। इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं। इसलिए आपको कुछ चीजें चेक कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Mobile Showing ‘No Service’? Check These 5 Things Before Changing Your SIM
मोबाइल में आए No Service तो कैसे ठीक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

मोबाइल फोन में अचानक नेटवर्क गायब हो जाए और स्क्रीन पर ‘No Service’ दिखाई देने लगे, तो अक्सर लोग तुरंत SIM कार्ड को खराब मान लेते हैं। हालांकि, हर बार समस्या SIM में ही हो, यह जरूरी नहीं है।



कई बार फोन की नेटवर्क सेटिंग, नेटवर्क कवरेज या अस्थायी तकनीकी समस्या की वजह से भी मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता। इसलिए आप कुछ चीजें चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं No Service आने पर क्या कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Showing ‘No Service’? Check These 5 Things Before Changing Your SIM
मोबाइल में आए No Service तो कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल में No Service आने पर क्या करें?

एयरप्लेन मोड जरूर चेक करें

  • सबसे पहले फोन में एयरप्लेन मोड ऑन तो नहीं है, ये चेक करें
  • कई बार गलती से यह फीचर चालू हो जाता है और मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाता है
  • अगर एयरप्लेन मोड बंद है, तो इसे एक बार करीब 10-15 सेकंड के लिए ऑन करके फिर ऑफ भी कर सकते हैं
  • इससे फोन का नेटवर्क कनेक्शन दोबारा वापस आ जाते हैं
Mobile Showing ‘No Service’? Check These 5 Things Before Changing Your SIM
मोबाइल में आए No Service तो कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock

नेटवर्क कवरेज चेक करें

  • अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है
  • तो फोन पर ‘No Service’ या नेटवर्क से जुड़ी समस्या दिखाई दे सकती है
  • बेसमेंट, लिफ्ट, मोटी दीवारों वाली जगह या दूर-दराज के इलाके में सिग्नल कमजोर होना सामान्य है
  • ऐसी स्थिति में खुले स्थान पर जाकर कुछ मिनट इंतजार करें और देखें कि नेटवर्क वापस आता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Showing ‘No Service’? Check These 5 Things Before Changing Your SIM
मोबाइल में आए No Service तो कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock

नेटवर्क सेटिंग पर दें ध्यान

  • फोन की मोबाइल नेटवर्क सेटिंग में जाकर देखें कि नेटवर्क का ऑपरेटर सही चुना है या नहीं
  • आमतौर पर नेटवर्क ऑपरेटर को ऑटोमेटिक पर रखने से फोन उपलब्ध नेटवर्क को खुद चुन सकता है
  • अगर फोन में नेटवर्क मोड से जुड़ी सेटिंग बदली हुई है, तो उसे भी सामान्य विकल्प पर लाकर दोबारा नेटवर्क चेक करें
विज्ञापन
Mobile Showing ‘No Service’? Check These 5 Things Before Changing Your SIM
मोबाइल में आए No Service तो कैसे ठीक करें? - फोटो : Adobe Stock

फोन को एक बार रिस्टार्ट करें

  • कई बार लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने या किसी अस्थायी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से नेटवर्क कनेक्शन प्रभावित हो सकता है
  • ऐसे में फोन को एक बार रिस्टार्ट करना आसान तरीका है
  • फोन दोबारा चालू होने के बाद उसे नेटवर्क से कनेक्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है
  • इसलिए तुरंत सिम बदलने का फैसला न करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed