अगर आप अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। बच्चों के पासपोर्ट को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है।
{"_id":"6aae6a198eefa7f3e408ff95","slug":"passport-news-rule-how-to-apply-for-a-child-passport-check-passport-charges-2026-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया नियम: बच्चों का पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें ये बदलाव, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नया नियम: बच्चों का पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें ये बदलाव, ऐसे करें आवेदन
Sat, 19 Sep 2026 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:26 PM IST
सार
Passport New Rule: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता को लेकर 17 सितंबर 2026 से नए नियम लागू किए गए हैं। इसलिए बच्चों का पासपोर्ट बनवाने से पहले नए नियमों के बारे में जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़ा क्या नियम बदल गया है?
- फोटो : Amar Ujala AI
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़ा क्या नियम बदल गया है?
- फोटो : अमर उजाला
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्या है नया नियम?
- नए नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया गया सामान्य 36 पेज का पासपोर्ट पांच साल तक या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी करने तक वैध रहेगा
- इन दोनों में से जो अवधि पहले खत्म होगी, उसी के बाद पासपोर्ट की वैधता समाप्त मानी जाएगी
- यानी बच्चों के पासपोर्ट की वैधता उनकी उम्र को ध्यान में रखकर तय होगी
- इसलिए पासपोर्ट बनवाते समय बच्चे की उम्र का ध्यान रखना जरूरी है
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़ा क्या नियम बदल गया है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवाएं बच्चे का पासपोर्ट?
- बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा
- आवेदन के दौरान बच्चे से जुड़ी जरूरी जानकारी भरनी होगी
- इसके साथ ही माता-पिता से संबंधित जानकारी भी देनी होगी
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा और पासपोर्ट अपॉइंटमेंट लेना होगा
- अपॉइंटमेंट की तारीख पर बच्चे और उसके माता-पिता को संबंधित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा
- केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़ा क्या नियम बदल गया है?
- फोटो : Adobe Stock
किन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत?
- बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए कई जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं
- इनमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पते का प्रमाण शामिल हो सकता है
- इसके अलावा माता-पिता से जुड़े दस्तावेज, जैसे आधार और पैन कार्ड भी जरूरी हो सकते हैं
- कुछ परिस्थितियों में माता-पिता के पासपोर्ट की कॉपी भी मांगी जा सकती है
विज्ञापन
बच्चों के पासपोर्ट से जुड़ा क्या नियम बदल गया है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना लगेगा पासपोर्ट शुल्क?
- 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज के पासपोर्ट का आवेदन शुल्क 1750 रुपये है
- वहीं, तत्काल सेवा के तहत आवेदन करने पर 3000 रुपये शुल्क देना होगा
- इसके अलावा 8 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नए पासपोर्ट के आवेदन पर 10 फीसदी फीस की छूट भी दी जाती है