आज के समय में कमाई करने के बावजूद कई लोगों के लिए हर महीने बचत करना आसान नहीं होता। किराया, राशन, बिजली-पानी, बच्चों की पढ़ाई और दूसरे जरूरी खर्चों के बाद हाथ में बचे हुए पैसे भी कई बार खर्च हो जाते हैं।
{"_id":"6aae58a872f6c84efa0c9181","slug":"not-able-to-save-money-start-with-these-4-simple-things-2026-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रही बचत? तो जानें किन 4 चीजों से कर सकते हैं शुरुआत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नहीं हो रही बचत? तो जानें किन 4 चीजों से कर सकते हैं शुरुआत
Sat, 19 Sep 2026 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
हर महीने कमाई के बाद पैसा बचाना मुश्किल हो रहा है, तो शुरुआत बड़े निवेश से नहीं, छोटी-छोटी आदतों से की जा सकती है। आप बचत करने के कुछ तरीके यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
बचत कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
किन चीजों से कर सकते हैं बचत करने की शुरुआत?
सबसे पहले अपने खर्चों का हिसाब रखें
- बचत शुरू करने का पहला कदम यह जानना है कि पैसा आखिर जा कहां रहा है
- इसके लिए महीने भर के छोटे-बड़े खर्च लिखकर रखें
- चाय-कॉफी, ऑनलाइन ऑर्डर, बाहर खाना, शॉपिंग या छोटी-छोटी खरीदारी भी महीने के अंत में बड़ा खर्च बन सकती है
- इसलिए इन खर्चों को कम करके बचत कर सकते हैं
बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
बचत को महीने के अंत के लिए न छोड़ें
- अक्सर लोग सोचते हैं कि महीने के सारे खर्च पूरे होने के बाद जो पैसा बचेगा, उसे बचा लेंगे
- पर कई बार महीने के अंत तक कुछ बचता ही नहीं है
- इसलिए सैलरी आते ही यानी पैस मिलते ही अपनी क्षमता के अनुसार एक तय रकम अलग रखने की आदत बनाई जा सकती है
- इस रकम को अलग बैंक खाते या बचत के लिए तय जगह पर रखना मददगार हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शन और खर्च चेक करें
- कई बार ऐसे खर्च लंबे समय तक चलते रहते हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है
- ओटीटी प्लेटफॉर्म, एप सब्सक्रिप्शन, जिम या दूसरी चीजों की लिस्ट बना लें और देखें कि क्या आप इनका इस्तेमाल कर भी रहे हैं या नहीं
- जिन चीजों का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन खर्चों को बंद करके आप काफी पैसे बचा सकते हैं
विज्ञापन
बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
अचानक होने वाले खर्चों के लिए अलग रकम रखें
- बचत का मतलब केवल भविष्य के बड़े लक्ष्य के लिए पैसा जमा करना नहीं है
- बल्कि, अचानक आने वाले खर्चों के लिए अलग रकम रखना भी बचत का ही हिस्सा है
- मेडिकल जरूरत, घर की मरम्मत, गाड़ी से जुड़ा खर्च या अचानक यात्रा जैसी स्थिति में यह रकम काम आ सकती है
- इससे ऐसे खर्चों के लिए तुरंत कर्ज या क्रेडिट पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है