फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: नॉर्मल आधार से कैसे अलग है पीवीसी आधार कार्ड? यहां जानें

Sat, 25 Jan 2025 08:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Jan 2025 08:37 AM IST
सार

आजकल लोग अपने आधार का पावीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये कागज वाले आधार कार्ड से कैसे अलग है? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। साथ ही इसको बनवाने के तरीके के बारे में भी आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Normal vs PVC Aadhar card Key Differences Explained jaane puri jankari plastic aadhar card ke baare me
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

PVC Aadhaar Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे वे सभी जरूरी होंगे। किसी काम सरकारी काम के लिए तो किसी दस्तावेज का काम गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ता होगा? इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इन्हीं सब में एक दस्तावेज है आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है।

आधार की जरूरत हमें कई कामों के लिए पड़ती है। वहीं, अगर आप चाहें तो पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं, लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि इसकी क्या जरूरत है या या नॉर्मल वाले आधार कार्ड से कैसे अलग है? तो इसका जवाब आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Normal vs PVC Aadhar card Key Differences Explained jaane puri jankari plastic aadhar card ke baare me
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

क्या है पीवीसी आधार कार्ड?

  • दरअसल, आधार कार्ड कागज का बना होता है जबकि, पीवीसी आधार कार्ड प्लास्टिक का होता है जिसके कारण ये लंबे समय तक चलने में मददगार होता है
  • पीवीसी आधार कार्ड का पानी में भीगने का भी खतरा नहीं होता क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये पानी से खराब नहीं होता।
Normal vs PVC Aadhar card Key Differences Explained jaane puri jankari plastic aadhar card ke baare me
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है
  • फिर आप मेन वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं
  • यहां पर आपको कई सेक्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है 
विज्ञापन
विज्ञापन
Normal vs PVC Aadhar card Key Differences Explained jaane puri jankari plastic aadhar card ke baare me
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाले विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद वो आधार कार्ड नंबर भरें जिसका आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं
  • फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां दर्ज करें
  • अब आपको 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर भी क्लिक करना है
विज्ञापन
Normal vs PVC Aadhar card Key Differences Explained jaane puri jankari plastic aadhar card ke baare me
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आप देखेंगे कि आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आया है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
  • इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन 50 रुपये की पेमेंट करनी होती है
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पीवीसी आधार कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed