Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
New Year 2025 Celebration Guidelines Know Rules and Regulations for Happy New Year Party
{"_id":"676e63ccfab58ac11d04edfc","slug":"new-year-2025-celebration-guidelines-know-rules-and-regulations-for-happy-new-year-party-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2025: कर रहे हैं न्यू ईयर पार्टी तो जरूर जान लें ये नियम, वरना नए साल पर जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Happy New Year 2025: कर रहे हैं न्यू ईयर पार्टी तो जरूर जान लें ये नियम, वरना नए साल पर जाना पड़ सकता है जेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:08 AM IST
सार
Happy New Year 2025: New Year Celebration Guidelines: नए साल के मौके पर लोग अपनों के संग पार्टी करते हैं, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Happy New Year 2025 Rules: भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लगभग हर दिन कोई न कोई दिन सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे, पूरी दुनिया 31 दिसंबर को पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करती है। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से नया साल मनाते हैं। जहां कई लोग अपने परिवार के संग घर पर रहकर नए साल का स्वागत करते हैं, तो वहीं कई लोग दोस्तों, परिवार या पार्टनर संग घूमने भी जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी नए साल के मौके पर कुछ करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
पहले तो इन चीजों से बचें:-
नए साल पर छुपकर कई जगहों पर रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। आपको इन पार्टियों का हिस्सा बनने से बचना चाहिए
इन पार्टियों में ड्रग्स का सेवन होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और पुलिस आप पर उचित कार्रवाई कर सकती है
3 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप नए साल की पार्टी में ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़े जाते हैं और आपको जेल तक हो सकती है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है जिसमें जमानत मिलना भी बेहद मुश्किल होता है। इसलिए जश्न मनाए, लेकिन किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
शराब पीकर ड्राइव नहीं
नए साल के मौके पर अगर आप शराब का सेवन करके गाड़ी चला रहे हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है और आपको जेल भी हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें। अगर आप शराब पीकर ड्राइव करते हैं तो आपके ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है और आपको 6 महीने तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नए साल पर पार्टी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
इतना जान लें कि शराब पीकर गाड़ी चलाना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। इसलिए अगर आप कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो कैब का विकल्प चुन सकते हैं या कोई ऐसा व्यक्ति ड्राइव कर सकता है जिसने शराब का सेवन नहीं किया है। ऐसी स्थिति में न तो आपका चालान कटता है और न ही आपके ऊपर कोई कार्रवाई हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।