फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें काम की बात: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किन लोगों का नहीं? यहां जानिए

Tue, 31 Dec 2024 03:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: अगर आपको भी लगता है कि आपका आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए तो इसके लिए आपको ये चेक करना पड़ता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड से कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पात्रता चेक करनी होती है। आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और कौन लोग नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है पात्रता सूची। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

जिन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-

  • जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता उसमें संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, जिनका पीएफ कटता है, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं और जो लोग टैक्स भरते हैं वे शामिल हैं।
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

अब जानते हैं किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

अगर उन लोगों की बात की जाए जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है यानी जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इनकी सूची नीचे दी गई है, जहां आप देख ये जान सकते हैं कि किसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है...
 
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and who is not
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

इस लिंक से भी चेक कर सकते हैं पात्रता

  • अगर आपको ये जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारी भरनी है और फिर आप ये जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed