New Year 2024: नया साल शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। नए साल के अवसर पर आप यहां अपनी बिटिया के नाम पर निवेश कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि बिटिया के जन्म लेने के बाद से उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता अभिभावकों को होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों की एफडी करवाते हैं या उसे किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं। गौर करने वाली बात है कि निवेश के इन माध्यमों से हमें सीमित रिटर्न मिलता है। ऐसे में हम भविष्य में अच्छा खासा रिटर्न नहीं प्राप्त कर पाते हैं। बेहतर रिटर्न पाने के लिए आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते कैसे आप अपनी बिटिया के लिए चार हजार रुपये की बचत करके 25.8 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
नए साल पर यहां करें निवेश, बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, 4 हजार की बचत पर मिल सकते हैं 25.8 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन