Aadhar Card: भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र का काम करता है, जो एक बेहद अहम दस्तावेज है। कई सरकारी और प्राइवेट कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां रहती है। आधार का इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की तरफ से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए निर्देश जारी किया गया है।
Aadhar Card: क्या आपका भी आधार कार्ड है 10 साल पुराना, तो जरूर कर लें ये काम, UIDAI ने जारी किया अलर्ट
अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो आप इसे अपडेट करा लीजिए। यूआईडीएआई की इसको लेकर कहा गया है कि यह अनिवार्य नहीं है। अगर आपका बीते दस सालों में पता बदला है, तो आप आधार कार्ड जरूर अपडेट कराएं।
क्या है आधार कार्ड की जरूरत?
देशभर में प्रमुख आईडी के साथ ही आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के लिए भी किया जाता है। जानकारी मुताबिक, लगभग 1100 योजनाओं में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें से केंद्र सरकार की 319 योजनाएं हैं। इसके साथ ही कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और उन्हें ऑनबोर्ड करने के लिए आधार मांगते हैं।
New Year 2024: रोजगार कानून से लेकर सिम कार्ड के नियमों तक, नए साल से बदलने जा रहे ये रूल्स
ऐसे करें आधार कार्ड को अपडेट
यूआईडीएआई की तरफ से कहा गया कि आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिसके उन्हें अपने आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।
New Year 2024: नए साल पर कहीं घूमने की बना रहे हैं योजना, तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट
ऑनलाइन फ्री में ऐसे आधार कार्ड को करें अपडेट
1- आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाए।
2- यहां पर अपडेट करने के लिए आप ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
4- फिर वापस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें। इसके बाद निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगा।
5- इसके बाद आधार यूजर्स को अपनी डिटेल प्रमाणित करना होगा। अगर सभी जानकारी सही दिखती है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
6- फिर अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करिए।
7- इसके बाद कार्डधारक को अपने निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, फिर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड कर दें।
8- सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद अंत में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।