फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: नए साल के मौके पर एलआईसी की इस स्कीम में करिए निवेश, जीवन भर मिलेगी 12,388 रुपये की पेंशन

Thu, 28 Dec 2023 02:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 LIC Saral Pension Plan For Getting Lifetime Monthly 12,388 Rupees Pension
LIC Saral Pension Plan - फोटो : अमर उजाला

LIC Saral Pension Plan: अगर आप सुरक्षित और गारंटीड पेंशन पाने के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान है। एलआईसी की कई स्कीम्स काफी लोकप्रिय हैं। देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। ऐसे में किन्हीं दूसरी स्कीम्स में निवेश करने की बजाए ज्यादातर लोग एलआईसी की विभिन्न स्कीम्स को अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। निवेशकों और उनकी जरूरतों को देखते हुए एलआईसी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। वहीं आज हम आपको एलआईसी के सरल पेंशन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

New Year 2024 LIC Saral Pension Plan For Getting Lifetime Monthly 12,388 Rupees Pension
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

एलआईसी का सरल पेंशन प्लान एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। एलआईसी की सरल पेंशन योजना में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। 

New Year 2024 LIC Saral Pension Plan For Getting Lifetime Monthly 12,388 Rupees Pension
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

इस स्कीम में आप एकमुश्त जितना सिंगल प्रीमियम जमा करते हैं। उसी के आधार पर पेंशन की राशि तय की जाती है। पेंशन की राशी आपको जीवनभर मिलती है। एलआईसी की इस पॉलिसी के शुरू होने के 6 महीने बाद इसे आप कभी भी सरेंडर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 LIC Saral Pension Plan For Getting Lifetime Monthly 12,388 Rupees Pension
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम उम्र 40 साल है। वहीं बात अगर अधिकतम आयु सीमा की करें तो उसे 80 साल निश्चित किया गया है। 

PM JAY: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करा सकते हैं इन बीमारियों का मुफ्त इलाज, देखें लिस्ट

विज्ञापन
New Year 2024 LIC Saral Pension Plan For Getting Lifetime Monthly 12,388 Rupees Pension
LIC Saral Pension Plan - फोटो : i stock

इस स्कीम के अंतर्गत आप मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मान लीजिए आपकी उम्र 42 साल की है और आप 30 लाख की एन्युटी खरीदते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed