New Rules From 1st November 2023: नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। अक्तूबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और नवंबर महीना शुरू होने जा रहा है। नवंबर महीने में कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा। एक नागरिक होने के नाते आपको नवंबर महीने में बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को तय किया जाता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। इसके अलावा आने वाले नवंबर महीने में ई-चालान और कुछ सामानों के इंपोर्ट के नियमों में भी बदलाव हो सकते हैं। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आइए जानते हैं कि एक नवंबर से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं?
Rules Change: एक नवंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर
एलपीजी रसोई गैस के दाम
1 नवंबर से एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। एलपीजी गैस की कीमतों के अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकते हैं।
त्योहारों को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न हो।
PM JJBY: मात्र 36 रुपये में मिल रहा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम
ई-चालान
एनआईसी ने इस बात की जानकारी दी है कि 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनेस को एक नवंबर से 30 दिनों के भीतर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान को अपलोड करना होगा।
इंपोर्ट को लेकर डेडलाइन
30 अक्तूबर तक सरकार ने HSN 8741 कैटेगरी के अंदर आने वाले लैपटॉप, टैबलेट और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के इंपोर्ट पर छूट दी थी। हालांकि, एक नवंबर से सरकार इसको लेकर नियमों में बदलाव करेगी या नहीं? इस विषय पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।