फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM JJBY: मात्र 36 रुपये में मिल रहा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम

Sun, 29 Oct 2023 01:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits, Premium Amount, Eligibility, Document Requires
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: देश में गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। भारत सरकार जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से देश में गरीब लोगों को जीवन बीमा कवर से जोड़ना चाहती है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। इस बीमा कवर स्कीम के अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति की बीमारी या दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। ऐसे में नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits, Premium Amount, Eligibility, Document Requires
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको सालाना 436 रुपये का प्रीमियम भरना होता है। यानी आपको हर महीने लगभग 36 रुपये की बचत करके सालाना 436 रुपये की प्रीमियम राशि जमा करनी होती है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits, Premium Amount, Eligibility, Document Requires
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

प्रीमियम की यह राशि 25 मई से 31 मई के बीच अपने आप ही बैंक खाते से कट जाती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की अवधि 1 जून से 31 मई के बीच होती है। 

Dakhil Kharij: क्या होता है दाखिल खारिज? जानिए प्रॉपर्टी खरीदते समय क्या है इसकी उपयोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits, Premium Amount, Eligibility, Document Requires
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : istock

इस योजना का लाभ 18 से 50 साल के बीच का व्यक्ति ले सकता है। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। 

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits, Premium Amount, Eligibility, Document Requires
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : iStock

इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको किसी प्रकार का मेडिकल चेकअप नहीं कराना पड़ता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed