New Delhi Metro Station Closed Of CJP Protest: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। यही नहीं, इस स्टेशन पर इंटरचेंजिंग को भी बंद कर दिया गया है।
ध्यान दें: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक हुआ बंद, जानें अब कैसे जा सकते हैं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
New Delhi Metro Station Closed Until Further Notice: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना है, तो आप यहां जान सकते हैं आप आपके पास क्या विकल्प मौजूद हैं।
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन कब तक हैं बंद?
- नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड
- सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट
- जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन अगले आदेश तक बंद हैं
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अब कैसे पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन?
पहला ऑप्शन
- मेट्रो की जगह आप ऑटो या कैब करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं
- आप अगर गाजियाबाद या नोएडा से आ रहे हैं, तो आप डीएनडी या रिंग रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं
- बस ध्यान रहे कि घर से थोड़ा अधिक समय लेकर निकले
दूसरा ऑप्शन
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कई बसें भी आती हैं
- ऐसे में आप डीटीसी या क्लस्टर बस से स्टेशन पहुंच सकते हैं
- आप अजमेरी गेट, पहाड़गंज या शिवाजी स्टेडियम की तरफ जाने वाली बस पकड़ सकते हैं और यहां से ई-रिक्शा लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं
तीसरा ऑप्शन
- नई दिल्ली पहुंचने का तीसरा विकल्प है आपका अपना वाहन
- अगर आपके पास अपना दोपहिया या चारपहिया वाहन है
- तो आप इससे भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं
नोट:- अगर आप हजरत निज़ामुद्दीन, आनंद विहार या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास हैं तो आप इन स्टेशन से लोकल पैसेंजर या ईएमयू ट्रेन पकड़ कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।