How To Save Money On New Car: नई कार खरीदना अधिकतर लोगों के जीवन का सपना होता है। अक्सर लोग कई वर्षों के सेविंग के बाद कार खरीदने की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अपना इतना कीमती पैसा सही जगह लगे इसका खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग बिना पता किए शोरूम जाकर सेल्समैन की बातों में आ जाते हैं और ऐसी गाड़ी घर ले आते हैं जिसकी उन्हें जरूरत ही नहीं थी या जिसका खर्च उनके बजट से बाहर होता है।
आज के दौर में बाजार में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल के इतने विकल्प मौजूद हैं कि सही चुनाव करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। एक स्मार्ट खरीदार वही है जो शोरूम जाने से पहले अपनी जरूरतों, बजट और गाड़ी की लंबी अवधि की लागत का पूरा हिसाब-किताब कर ले। अगर आप भी अपनी सपनों की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, जो आपके लाखों रुपये की बचत भी कराएंगी। आइए इन जरूरी बातों को 10 प्वाइंट्स में समझते हैं।
2 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
- सबसे पहले बजट पर ध्यान दें। सिर्फ कार की कीमत ही नहीं, बल्कि रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस को मिलाकर आपका कुल बजट कितना आएगा इसे पहले ही पता कर लें।
- सबसे पहले तय करें कि आपको शहर में चलाने के लिए छोटी कार चाहिए या परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए बड़ी कार चाहिए। इसी हिसाब से कार चुनें।
- आपकी रनिंग कितनी रहेगी इसका भी खास ध्यान रखें। अगर बहुत ज्यादा है तो इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड चुनें, कम रनिंग के लिए पेट्रोल ही बेहतर है।
3 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
- गाड़ी के फीचर्स केवल कागज पर न पढ़ें, लेने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें। खुद चलाकर देखें कि उसका कंफर्ट और कंट्रोल आपको कैसा लग रहा है।
- कार में आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए हमेशा 4 या 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग वाली कार को ही प्राथमिकता दें।
4 of 5
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
- फोटो : Freepik
- शोरूम के बजाय बाहर से इंश्योरेंस कोटेशन लें, आप यहां 20 से 30 हजार रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं।
- नए साल के लॉन्च से पहले या महीने के आखिर में शोरूम पुराने स्टॉक पर भारी डिस्काउंट देते हैं, आप चाहें तो इसका फायदा उठा सकते हैं।
5 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
- ऐसी कार या ब्रांड चुनें जिसकी मार्केट वैल्यू अच्छी हो, ताकि भविष्य में उसे बेचते समय आपको अच्छा दाम मिल सके।
- कार खरीदने से पहले चेक करें कि आपके शहर या आसपास उस कंपनी का सर्विस सेंटर और पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हैं या नहीं।
- कार की डिलीवरी लेने से पहले 'प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन' जरूर करें ताकि गाड़ी में कोई डेंट या तकनीकी खराबी न हो।