Aadhaar Card Address Update: अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं तो ये आपके काफी काम आ सकता है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर लोन लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। वहीं, कई बार लोगों को अपने आधार कार्ड में कुछ चीजों को अपडेट करवाना होता है। जैसे, पता, नाम, फोटो या बायोमेट्रिक आदि। अगर आप अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"678b55cf5ccf0d73d10dfbdc","slug":"new-address-update-on-your-aadhaar-card-aadhaar-card-mein-mobile-number-kaise-jode-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: अगर आप भी बदलवाना चाहते हैं अपने आधार कार्ड में पता? तो ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: अगर आप भी बदलवाना चाहते हैं अपने आधार कार्ड में पता? तो ये रहा तरीका
Sat, 18 Jan 2025 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:42 PM IST
सार
आधार कार्ड में कई बार कई चीजें गलत हो जाती है या जरूरत के हिसाब से इन्हें सही करवाना पड़ता है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने आधार को अपडेट करवाकर इन चीजों को सही करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता कैसे बदलवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में पता कैसे बदलवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का ये है तरीका:-
पहला स्टेप
- आपने भी नया घर लिया है या किसी कारण आप घर बदल रहे हैं और आपको अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना है तो आप करवा सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले तो आपको अपने नजदीकी आधार जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
- फिर यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
आधार कार्ड में पता कैसे बदलवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- आपको इस फॉर्म को भरना होता है
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी चीजें भरनी हैं
- साथी ही इसमें आपको अपना नया पता भी भरना है जो आप अपडेट करवना चाहते हो
- फिर आपको इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज लगाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता कैसे बदलवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब आप इस फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
- संबंधित अधिकारी आपके फॉर्म को देखते हैं और दस्तावेजों को वेरिफाई करते हैं
- फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और एक फोटो भी क्लिक होती है
- इसके बाद आपका पता अपडेट कर दिया जाता है और फिर आप अपडेट वाला आधार कार्ड डाउनलोड हो जाता है।
विज्ञापन
आधार कार्ड में पता कैसे बदलवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पता अपडेट करवाने के लिए चाहिए ये दस्तावेज:-
- अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं यानी उसमें पता अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। जैसे, आपको एड्रेस प्रूफ चाहिए। इसमें आप बिजली का बिल, पानी का बिल आदि इस्तेमाल कर सकते हैं।