मौजूदा समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल का इस्तेमाल करता है, जिससे वो अपने कई काम निपटता है। वहीं, लोग खाली समय में सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक, और इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप तक। मतलब हर जगह पर लोग एक्टिव नजर आते हैं। जहां लोग अपनी बातें स्टेटस द्वारा एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। वहीं, व्हाट्सएप से आज के समय में काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। भले ही व्हाट्सएप को हम बात करने और अपने विचारों को साझा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620bafc26850b104e923144c","slug":"never-do-these-five-things-on-whatsapp-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Whatsapp Alert: भूलकर व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Whatsapp Alert: भूलकर व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में
Wed, 16 Feb 2022 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम
- फोटो : istock
पहला गलत काम
- आपको इस बात का ध्यान देना है कि व्हाट्सएप पर किसी को भी धमकी भरा या कोई आपत्तिजनक मैसेज न भेजें। अगर आप ऐसा करते हैं, और सामने वाला शख्स आपकी शिकायत पुलिस में करता है तो फिर आप बुरे फंस सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम
- फोटो : istock
दूसरा गलत काम
- कई लोग व्हाट्सएप पर दोस्तों या अन्य लोगों को वीडियो, फोटो या कई फिल्मों के लिंक भेजते हैं। लेकिन अगर आप किसी भी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक भेजते हैं, तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, पैसा डबल करने वाली स्कीम के लिंक भेजने से भी आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम
- फोटो : istock
तीसरा गलत काम
- चुनाव के दौरान या फिर किसी दंगे को भड़काने वाले भड़काऊ मैसेज, वीडियो या कोई पोस्टर आदि भूलकर भी किसी को न भेजें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम
- फोटो : istock
चौथा गलत काम
- कई लोग लड़कियों को परेशान करने के रास्ते ढूंढते हैं। ऐसे में वो लड़कियों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर गलती चीजें और उन्हें परेशान करने वाले मैसेज भेजते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है और आपको जेल तक हो सकती है।