फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानिए क्या है इस दिन का महत्व

Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
National Voters Days 2024: History, Significance And Importance Of Nation Voters Day
National Voters Days 2024 - फोटो : अमर उजाला

हर साल 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारत का निर्वाचन आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 

National Voters Days 2024: History, Significance And Importance Of Nation Voters Day
National Voters Days 2024 - फोटो : Istock

कब से हुई राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी। इसी वर्ष पहली बार 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया था। इस साल 2024 में भारत अपना 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है।   

National Voters Days 2024: History, Significance And Importance Of Nation Voters Day
National Voters Days 2024 - फोटो : Istock

आखिर 25 जनवरी के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस

साल 1947 में भारत आजाद हुआ था। इसके तीन साल बाद 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान लागू होने से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी वजह से हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 

UPI: यूपीआई से करते हैं लेनदेन, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकते हैं बड़ी धोखाधड़ी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
National Voters Days 2024: History, Significance And Importance Of Nation Voters Day
National Voters Days 2024 - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का महत्व

एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है। 

IRCTC: अयोध्या में राम लला के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed