फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: अयोध्या में राम लला के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Mon, 22 Jan 2024 01:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Holy Ayodhya Check All Details Here In Hindi
IRCTC Holy Ayodhya Tour Package - फोटो : अमर उजाला

देश-विदेश में रह रहे करोड़ों लोगों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो पूरी हो चुकी है। इस खास कार्यक्रम में करीब 7 हजार से अधिक गणमान्य सदस्य शामिल हुए। अयोध्या में बनकर तैयार हुआ राम मंदिर वास्तुकला का अप्रतिम उदाहरण है। भगवान राम के मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इस समय अयोध्या पूरी दुनिया की चर्चा का केंद्र बिंदू बना हुआ है। अगर आप भी अयोध्या में जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package For Holy Ayodhya Check All Details Here In Hindi
IRCTC Holy Ayodhya Tour Package - फोटो : amar ujala

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH GAYA, KASHI & PRAYAGRAJ EX BENGALURU है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या के साथ-साथ गया, काशी, प्रयागराज, सारनाथ भी घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package For Holy Ayodhya Check All Details Here In Hindi
IRCTC Holy Ayodhya Tour Package - फोटो : अमर उजाला

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च, 2024 को हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Holy Ayodhya Check All Details Here In Hindi
IRCTC Holy Ayodhya Tour Package - फोटो : amar ujala

इस टूर पैकेज में आपको कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। आपके ब्रेकाफास्ट, लंच, डिनर सभी का बंदोबस्त टूर पैकेज के अंतर्गत किया जाएगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी इस टूर पैकेज के अंतर्गत की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Holy Ayodhya Check All Details Here In Hindi
IRCTC Holy Ayodhya Tour Package - फोटो : amar ujala

वहीं बात अगर किराये की करें तो अभी तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसको लेकर किसी प्रकार की जानकारी या अपडेट नहीं दी गई है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SBA23 पर विजिट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed